फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bhajan singers tied up, devotees immersed in devotion

कुरुक्षेत्र: भजन गायकों ने बांधा समा, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Bhajan singers tied up, devotees immersed in devotion
शाहाबाद। भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति देते भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा। - फोटो : Kurukshetra
शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)। विश्व शांति के लिए आयोजित किए जा रहे श्री लक्षचंडी महायज्ञ के दौरान मंगलवार देरशाम आयोजित की गई भजन संध्या में प्रख्यात भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा, मणि लाडला व बॉलीवुड गायक आदित्य नारायण पहुंचे, जिन्होंने भक्ति संगीत की जमकर वर्षा की। भजन गायकों ने देर रात तक महामाई का गुणगान किया और भजनों पर श्रद्धालुओं की भीड़ झूमती रही। लक्खा ने जैसे ही भजन मैय्या का चोला है रंगला...गाना शुरू किया तो भक्त इस पर जमकर झूमे।
विज्ञापन

श्री गुमटी वाले माता जी के संकल्पानुसार व शारदा पीठ के शंकराचार्य श्री जगद्गुरु शंकराचार्य प्रथा विशाखा श्री शारदा पीठ श्री श्री श्री स्वरूपानन्देन्द्र सरस्वती महास्वामी की अध्यक्षता व उत्तराधिपति श्री स्वात्मानन्देन्द्र सरस्वती स्वामी के सानिध्य में विश्व कल्याण की भावना से श्री लक्षचंडी महायज्ञ चल रहा है। इस अवसर पर मंगलवार शाम को आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम पहुंचे लखबीर सिंह लक्खा ने बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, मैय्या का चोला है रंगला..., बेटा जो बुलाए मां को आना चाहिए... सहित अनेक भेंटें प्रस्तुत की। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। लक्खा ने भक्तों की मांग पर संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं और राम न मिलेंगे हनुमान के बिना भजन भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुहों बोल चुनिए, मल्लियां दहलीजां तेरियां...
भजन गायक मणि लाडला ने मुहों बोल चुनिए..., मल्लियां दहलीजां तेरियां..., मैं लाडला चिंतपूर्णी का... समेत कई भेंटें गाकर पूरे माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक आदित्य नारायण जब मंच पर पहुंचे तो उन्होंने आला रे आला कृष्णा आला समेत कई ऐसे भजन गाए। अपनी प्रस्तुति के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को वृंदावन व मथुरा में होने का अहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी धर्मों ने मानवता को एक सूत्र में पिरोने का दिया संदेश : गजेंद्र चौहान
धारावाहिक महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान भी रात को कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने पहले तो वहां स्थित मंदिर में शीश नवाया और मां का आशीर्वाद लिया। उसके बाद उन्होंने कहा कि कलियुग में धर्म का महत्व अधिक है। धर्म की राह जितनी कठिन है उतनी ही व्यक्ति को परीक्षा देकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। कोई भी धर्म मानवता को तोड़ने की शिक्षा नहीं देता है। सभी धर्मों ने मानवता को एक सूत्र में पिरोने का संदेश दिया है।

सीएम के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी व मीडिया सलाहकार पहुंचे
गुमटी में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी डीएस ढेसी तथा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य भी पहुंचे। उन्होंने यज्ञ नगरी का दौरा किया। वहीं महामंडलेश्वर जगदीश गिरी ने भी यज्ञ नगरी का दौरा किया।

Bhajan singers tied up, devotees immersed in devotion

Bhajan singers tied up, devotees immersed in devotion- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed