{"_id":"68af6019a3bfa76690062d99","slug":"bhaichara-yatra-will-be-conducted-across-the-state-will-make-jat-community-aware-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-141158-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रदेशभर में की जाएगी भाईचारा यात्रा, जाट समाज को करेगी जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रदेशभर में की जाएगी भाईचारा यात्रा, जाट समाज को करेगी जागरूक
विज्ञापन
बाबैन। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में हिस्सा लेते समाज के लोग। संवाद
लाडवा। बाबैन के एक निजी पैलेस में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ब्लाॅक प्रधान सतबीर रामुपरा व पूर्व सरपंच सतबीर सिंह बरगट ने की। समिति के प्रदेश महासचिव बलदेव राठी ने मुख्य तौर पर शिरकत की।
बैठक में छत्तीस बिरादरी के भाईचारे को कायम रखने को लेकर चर्चा की गई। बलदेव ने कहा कि हरियाणा के मौजूदा हालात के मद्देनजर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया के नेतृत्व में प्रदेश में भाईचारा यात्रा 24 अगस्त को छोटू राम धाम जसिया से रवाना हो गई है। यह यात्रा प्रदेशभर में जाएगी और जाट समाज के लोगों को जागृत करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि बाबैन क्षेत्र में भाईचारा यात्रा के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर बैठक में कार्यकारिणी का गठन करते हुए सतबीर रामपुरा को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है और जल्द ही लाडवा हल्के की पूरी कार्यकारिणी गठित करके एक मजबूत सगंठन बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाट समाज के ओर से गांव गांव जाकर कमेटियां गठित की जाएगी।
इस मौके पर समिति के जिला प्रधान प्रीतपाल गैगन, प्रदेशाध्यक्ष आशीष फौजदार, जाट सेवा संघ के जिला संयोजक ज्ञान नांदल, जसमेर सुनारियों, अनिल सुनारियों, सुभाष चहल बेरथला, हाकम नंबरदार, हाकम मंगौली, तारचंद मंगौली, गौरव व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।