फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Before the start of the International Gita Mahotsav, the authorities are gearing up to make the city clean and beautiful.

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आगाज से पहले शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अधिकारियों ने कसी कमर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Before the start of the International Gita Mahotsav, the authorities are gearing up to make the city clean and beautiful.
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आगाज से पहले शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने कमर कस ली है। उपायुक्त के निर्देश पर नगर परिषद, हुडा, लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, मार्केटिंग बोर्ड के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों स्वच्छता व सुंदरीकरण पर फोकस रखे हुए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को डीसी मुकुल कुमार ने लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने इस कार्य को लेकर अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट भी हासिल की है। कहा कि सभी अधिकारी शहर की सड़कों, सामुदायिक शौचालयों, ग्रीन बेल्ट की सफाई, पेड़ों की छंटाई का कार्य जल्दी करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

पिपली से लेकर केयूके थर्ड गेट तक के मुख्य मार्गों, सेक्टर-2 व 3 से लेकर ब्रह्मसरोवर तक केडीबी रोड को दोनों तरफ से स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम करेंगे, जहां कहीं भी दोनों मुख्य मार्गों पर गंदगी नजर आए उसे साफ कराएं। जहां गड्ढा है वहां रिपेयर कराएं, पेड़ों की ट्रिमिंग का कार्य व ग्रीन बेल्ट की सफाई कराई जाए। कहा कि नगर परिषद के अधिकारी 10 दिनों में शहर को पूर्णत: स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विभाग के अधिकारी सभी सामुदायिक शौचालयों को स्वच्छ बनाएंगे और छह मोबाइल शौचालयों को भी चालू हालत में लाने का काम करेंगे। सभी विभाग सड़कों पर अपने-अपने विभाग से संबंधित साइन बोर्ड पर पेंट कराने के साथ उसे भव्य लुक में लाने का काम करेंगे।

डीसी ने निर्देश दिए कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करना सुनिश्चित करेंगे। कहीं भी सीवरेज का पानी ओवर फ्लो नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही किसी भी क्षेत्र में पीने के पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सफाई कराने से पहले और सफाई कराने के बाद फोटोग्राफ लेना सुनिश्चित करेंगे। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को सप्ताह में 3 बार स्वच्छता अभियान को लेकर अपनी फीडबैक रिपोर्ट भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed