फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Before consecration, the consecration of Shri Ramlala will also be done with the water of the holy Brahmasarovar.

Kurukshetra News: प्राण प्रतिष्ठा से पहले पवित्र ब्रह्मसरोवर के जल से भी होगा श्री रामलला का अभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Before consecration, the consecration of Shri Ramlala will also be done with the water of the holy Brahmasarovar.
कुरुक्षेत्र। 22 जनवरी को श्री रामलला अपनी जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इससे पहले उनका जलाभिषेक होगा, जिसके लिए देशभर के सरोवर, तीर्थों से जल पहुंच रहा है। इसमें धर्मनगरी कुरुक्षेत्र स्थित पवित्र ब्रह्मसरोवर का जल भी शामिल होगा। यह जल किसी वाहन के जरिए नहीं बल्कि करनाल के रहने वाले पर्वतारोही एवं धावक अशोक कुमार दौड़ते हुए ही लेकर पहुंचेंगे। इसके लिए वे हर रोज 70 किलोमीटर का सफर तय कर अयोध्या पहुंचेंगे। उनके साथ सहयोगी मनोज साइकिल से यह सफर पूरा करेंगे। इसके लिए वो ब्रह्मसरोवर से जल लेकर शुक्रवार को रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

गीता ज्ञान संस्थानम की ओर से पवित्र ब्रह्मसरोवर से कलश में जल भरकर विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद धावक अशोक कुमार को सौंपा गया है। यहां से करीब 750 किलोमीटर का सफर वे दौड़ते हुए ही तय करेंगे और हर रोज 70 किलोमीटर की दूरी पूरी करेंगे। अशोक के मुताबिक, उन्होंने इतनी लंबी यात्रा दौड़कर पूरी करने का संकल्प लिया था। साथ ही उन्हें गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने प्रेरणा दी तो हौसला और बढ़ गया। वे शामली, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजांहपुर, सीतापुर, लखनऊ, अलीगंज, बरेली, बाराबंकी, सफरदरगंज, रामस्नेही घाट, दुल्लापुर व भेलसर एयरपोर्ट के मार्ग से श्री राम मंदिर अयोध्या पहुंचेंगे। गीता ज्ञान संस्थानम के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं केडीबी के पूर्व सदस्य विजय नरूला का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा के दौरान श्रीराम लला का जलाभिषेक होना है। इसके लिए देशभर के प्रख्यात सरोवर एवं तीर्थों से जल पहुंचेगा। हरियाणा से यह जल पवित्र ब्रह्मसरोवर से लिया गया है। अयोध्या पहुंचकर यह जल श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed