{"_id":"62f6b8feca64860506620fd9","slug":"been-waiting-since-morning-in-the-evening-the-merit-list-appeared-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1177441169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से करते रहे इंतजार, शाम को मेरिट लिस्ट का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से करते रहे इंतजार, शाम को मेरिट लिस्ट का दीदार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले के 14 महाविद्यालयों में यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी और महाविद्यालय प्रशासन शुक्रवार की सुबह से ही उच्च शिक्षा विभाग के दाखिला पोर्टल पर नजर गड़ाए बैठा रहा। शाम को करीब पांच बजे दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हुई। कई महाविद्यालयों में लिस्ट काफी ऊंची गई है।
दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र में बीए में ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी (एआईओसी) में कट ऑफ 89.4 और हरियाणा ओपन केटेगरी में 75.6, वहीं बीकॉम में ऑल इंडिया ओपन केटेगरी में कट ऑफ 97.4 और हरियाणा ओपन कैटेगरी (एचओजीसी) में 89.2 रही। राजकीय कन्या महाविद्यालय, पलवल के बीए पाठ्यक्रम में एआईओसी में कट ऑफ 83.6, बीकॉम में 91, बीएससी नॉन मेडिकल में 91.2 और बीसीए में 91.4 रही है। बीए में एचओजीसी में लिस्ट 71.2, एससी में 37.4, डीएससी में 59.6, बीसी-ए में 60.6 व बीसी-बी में भी 60.6 पर रही। बीकॉम में एचओजीसी लिस्ट 66.8 पर रही।
बीएससी नॉन मेडिकल में एचओजीसी में कट ऑफ 71.8 और एआईओसी ईडब्ल्यूएस में 69.2 रही। इसके अलावा बीसए में एचओजीसी में कट ऑफ 81.8, एआईओसी ईडब्ल्यूएस में 79.8, एचओजीसी ईब्ल्यूएस में 74.2, एससी में 72.2, डीएससी में 72.8, बीसी-ए में 65.2 और बीसी-बी में 80.6 तक गई है।
विज्ञापन
जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आया है, अब उनके पास फीस जमा करवाने के लिए 16 अगस्त तक का समय है। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए 19 अगस्त को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा उनके पास फीस जमा करवाने को लेकर 23 अगस्त तक का समय रहेगा। वहीं फिजिकल काउंसलिंग के लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 26 अगस्त को दोबारा से पोर्टल खोला जा सकता है।
साढ़े सात हजार सीटों पर आठ हजार से ज्यादा फॉर्म
जिले के 14 महाविद्यालयों में करीब साढ़े सात हजार सीटों पर आठ हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किए हुए हैं। विद्यार्थियों की ओर से सबसे ज्यादा आवेदन बीए संकाय में किए गए हैं। निर्धारित सीटों पर आए ज्यादा आवेदनों के चलते कॉलेजों में दाखिले को लेकर मारामारी रहेगी।