{"_id":"57eac4334f1c1b6809573ebd","slug":"beed-applique-applique-and-punch-people-including-malaria-dengue-typhoid-vulnerable-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपली और बीड़ पिपली के पंच सहित कई लोग डेंगू मलेरिया, टायफाइड की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपली और बीड़ पिपली के पंच सहित कई लोग डेंगू मलेरिया, टायफाइड की चपेट में
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
पिपली और बीड़ पिपली के पंच सहित कई लोग डेंगू मलेरिया, टायफाइड की चपेट में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ स्वच्छता अभियान की होड़ तो दूसरी तरफ कचरों का ढेर...। दिल्ली में चिकनगुनिया से दस से ज्यादा मौतें तो यहां इस रोग में भी आंकड़ों का खेल! सफाई और बेहतर इलाज के दावों के नारों से इतर शहर के पिपली और बीड़ पिपली क्षेत्र में लंबे समय से जमा गंदगी के ढेरों के चलते बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। यहां के लोग डेंगू, मलेरिया, टायफाइड और चिकनगुनिया की चपेट में लोग आ रहे हैं। लेकिन, विडंबना देखिए कि बकौल सरपंच स्वास्थ्य विभाग को यहां टीम भेजने के लिए कई बार कहा, लेकिन अब तक कोई नहीं पहुंचा।
शहर का गांव पिपली व बीड पिपली क्षेत्र स्वच्छता अभियान कोसों दूर है। गंदगी के चलते यहां के निवासी टायफाइड, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया की चपेट में आसानी से आ रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके को मुआयना करने की जहमत तक भी नहीं उठाई है। जहां बीड पिपली के मौजूदा महिला पंच को चिकनगुनिया का संदिग्ध माना जा रहा है वहीं पिपली के पंच के पति को डेंगू ने चपेट में ले लिया है। हालांकि चिकनगुनिया व अन्य बीमारियों पर स्वास्थ्य विभाग खामोश है। इसे महज वायरल का नाम ही दे रहा है। लेकिन मरीजों में जो लक्षण सामने आ रहे हैं वह चिकनगुनिया के ही बताए जा रहे हैं। मालूम हो कि पिपली व बीड पिपली में सफाई व्यवस्था स्वच्छता कोसों दूर दिखाई दे रही है। हर गली में बनी नाली में मच्छरों की भरमार है। यहीं नहीं बीड पिपली में तो पंच के घर के पास डेंगू का लार्वा भी आसानी से देखा जा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो अभी तक 08 लोगों को मलेरिया,122 को डेेंगू और 1 को चिकनगुनिया हुआ है, लेकिन इन आंकड़ों के परे निजी अस्पतालों के अलावा घरों में भी मरीज मौजूद हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
ये आएं चपेट में
पिपली की भगवान नगर कॉलोनी के रहने वाले पंच के पति अमित चंदेल को डेंगू ने चपेट में ले लिया। शहर के निजी अस्पताल से इलाज करा रहे हैं। साथ ही धोबी मोहल्ला निवासी सन्नी व सिंदर कौर भी डेंगू जैसी बीमारी के चलते लगातार डॉक्टरों के चक्कर काट रहे हैं। बीड पिपली निवासी पंच मनजीत कौर व बहन तेज कौर चिकनगुनिया, बेटा चमकौर सिंह टाइफाइड की बीमारी से पीड़ित हैं।
मशीन और दवा मिले तो पंचायत करा लेगी फॉगिंग
अपने वार्डों की स्थिति भी खराब है। यहां पर भी प्रशासन को उचित कदम उठाना चाहिए। अगर मलेरिया विभाग चाहे तो पंचायत को मशीन और दवाई दे दे। पंचायत अपने स्तर पर ही पूरे गांव में फॉगिंग करा देगी। इसमें आने वाला सारा खर्चा स्वयं पंचायत उठा लेगी।
- करुण कुमार ,पंच वार्ड नं 20 पिपली
नहीं आया स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी
अभी तक स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मचारी मलेरिया, डेंगू के लिए दवाई डालने नहीं आया है। इस वार्ड के बहुत से लोग टाइफाइड, मलेरिया व डेंगू से पीड़ित हैं। यहीं नहीं चिकनगुनिया की चपेट में स्वयं आ गई हूं। साथ ही बहन तेज कौर व बेटे को भी पिछले सप्ताह से बुखार व अन्य लक्षण हैं। इसके लिए बाकायदा सरपंच को जानकारी दे रखी है। इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हम सब पिछले सप्ताह मथाना सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र से दवाई जारी है।
- मनजीत कौर, पंच, वार्ड नं 6 बीड पिपली
घरों के अंदर तो लोगों को खुद सफाई करनी होगी
जैसे ही वार्ड के लोगों की हालात पर सूचना मिली तो तुरंत प्रभाव से अपनी तरफ से सफाई अभियान तेज कर दिया है। वार्ड में प्रतिदिन हो रहे बीमार लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग व उपायुक्त को सफाई कर दवाई छिड़कने व फॉगिंग करने के लिए निवेदन किया हुआ है। वहीं पंचायत केवल बाहर की सफाई ही कर सकती है लेकिन घरों के अंदर व शौचालयों की सफाई व्यवस्था स्वयं लोगों को करनी चाहिए। अगर किसी को बुखार होता है तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार लें।
- बबली देवी, सरपंच, ग्राम पंचायत बीड पिपली
बीड पिपली और पिपली के क्षेत्रों में सुबह ही मलेरियारोधी स्प्रे करा देंगे। अभी वायरल का मौसम चल रहा है। इसके लक्षण डेंगू व संबंधित बीमारियों जैसे ही हैं। इसके लिए अपने आसपास साफ सफाई रखें।
- डॉ. केके शर्मा, उपसिविल सर्जन, नोडल अधिकारी मलेरिया