फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   beaten, crime, police ,threat

मारपीट कर पैसे छीनने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नौ नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
beaten, crime, police ,threat
मारपीट कर पैसे छीनने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए उनके कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरूकर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव यारा निवासी मेवा सिंह ने कहा कि वह पंचकूला में नौकरी और गांव ढंगाली में ठेके पर जमीन लेकर खेती करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार संदीप कुमार निवासी ढंगाली उसके पास खेतों में कार्य करता था और उससे 20 हजार रुपये एडवांस लिए थे। उसकी फसल काटने के बाद संदीप के पास उसके 4700 रुपये बकाया थे जिसे मांगने पर वह उसे बार-बार टरका देता था। दो अप्रैल की सुबह वह अपने बेटे अजय व नौकर महिंद्र के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर गन्ने की बिजाई करने के लिए खेतों की ओर जा रहा था। उसके पास मजदूरों को देने के लिए 70 हजार रुपये कैश तथा उसकी अंगुली में सोने की अंगूठी व चेन थी। खेतों के पास पहुंचने पर उन्हें संदीप मिला और उन्होंने उससे अपने बकाया पैसे की मांग की। इस पर संदीप ने कहा कि वह अपने घर से लेकर आता है। कुछ समय बाद संदीप, सोनू, मुकेश, सुखदेव, मनजीत, मांगा राम, मनोज कुमार, मुकेश, रितिक अपने साथ गांव के 30-40 लोगों को लेकर आया और उन पर लाठी, डंडे, बिंडों से हमला कर जख्मी कर दिया। वे उसको बंधक बनाकर गाली गलौच व मारपीट करते हुए गांव की तरफ ले गए और वीडियो बनाते रहे। इसी बीच कुछ अन्य लोगों ने भी उनकी पिटाई की। सूचना पाकर उनके गांव के लोग उनके पास पहुंचे और बीच बचाव किया। शिकायत में कहा गया कि उपरोक्त सभी आरोपियों ने 70 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी व चेन निकाल लिए और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने उनको घायल अवस्था में शाहाबाद के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया जहां से उसे एलएनजेपी कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed