फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BDPO of Shahabad in Kurukshetra suspended, government action over dispute with female Sarpanch

Haryana: कुरुक्षेत्र में शाहाबाद के बीडीपीओ निलंबित, महिला सरपंच से विवाद पर सरकार की कार्रवाई

Wed, 05 Mar 2025 12:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Mar 2025 12:30 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। अब यह देखना होगा कि इस प्रकरण में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं और क्या कोई अतिरिक्त जांच समिति गठित की जाती है।

विज्ञापन
BDPO of Shahabad in Kurukshetra suspended, government action over dispute with female Sarpanch
सांकेतिक - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

शाहाबाद क्षेत्र में एक महिला सरपंच के साथ विवाद के चलते सरकार ने संबंधित बीडीपीओ को निलंबित कर दिया है। इस संदर्भ में सरकार द्वारा जारी आदेश पत्र की पुष्टि जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने की है।

विज्ञापन


महिला सरपंच ने हाल ही में जिला प्रशासन को शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि बीडीपीओ ने गांव में पेड़ कटाई के एक मामले में ₹1,00,000 की रिश्वत मांगी और कहा कि यह मामला रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा, महिला सरपंच के पति ने भी बीडीपीओ पर गंभीर आरोप लगाए, जिसमें उन्होंने कहा कि अधिकारी ने उनकी पत्नी को रात में मिलने के लिए बुलाया और जब वे दोनों उनसे मिलने पहुंचे, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन


इस मामले के तूल पकड़ने के बाद सरपंच संगठन भी सक्रिय हो गया और आरोपी बीडीपीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया और आरोपी अधिकारी के निलंबन की मांग की। उधर, बीडीपीओ ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया और खुद को निर्दोष करार दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे आरोपों के तहत फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मची हुई है। फिलहाल, जिला प्रशासन ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। अब यह देखना होगा कि इस प्रकरण में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं और क्या कोई अतिरिक्त जांच समिति गठित की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed