फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बाबैन

किसान 19 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
बाबैन
आढ़ती के कहने पर ही किसान फसल को मंड़ी व खरीद केन्द्र मे लेकर आए: जसबीर सिंह --------------------------- किसान करवाए 19 अप्रैल तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा के तहत रजिस्ट्रेशन बाबैन : मार्कीट कमेटी बाबैन के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया की सरकार ने कोरोना महामारी के चलते सरसों की खरीद 15 अप्रैल से व गेंहू की खरीद 20 अप्रैल से करने के पूरे प्रबन्ध कर लिए है जिसके तहत बाबैन मंड़ी के अलावा जय नरायण राईस मिल्ज बाबैन, गणेश राईस मिल्ज बाबैन, महालक्ष्मी राईस मिल्ज बाबैन, किसान राईस मिल्ज बाबैन, ओम राईस मिल्ज बाबैन,ए आर एग्रो राईस मिल्ज बाबैन,साई राम राईस मिल्ज,चौधरी राईस मिल्ज बाबैन,ए जे राईस मिल्ज बाबैन,बंसल राईस मिल्ज बाबैन, वी आर ट्रेडिग़ क पनी बाबैन,जय परशुराम राईस मिल्ज झण्ड़ौला,गणपति एग्रो फूड़ बाबैन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबैन,राजकीय उच्च विद्यालय प्रहलादपुर, राजकीय उच्च विद्यालय राम सरण माजरा, राजकीय उच्च विद्यालय बीड़ कालवा व स्पोर्टस स्टेडिय़म बीड़ कालवा समेत 18 खरीद केन्द्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि किसानों को अपनी फसल बेचने मे कोई परेशानी न आए इसके लिए मंडी प्रधान को फसल, मंडी व इन खरीद केन्द्रो मे मंगवाने के लिए अधिकृत कर दिया है जिसके तहत मंडी प्रधान आढतियों से तालमेल बना कर फसल को इन केन्द्रों पर मंगवाएंगे जिसमे सोशल डि़स्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा के तहत रजिस्ट्रेशन नही करवाया है वें किसान 19 अप्रैल तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले क्योंकि रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसानों की फसल को ही पहले खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन अपने नजदीकी अटल सेवा केन्द्र या मार्कीट कार्यालय मे करवा सकते है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों से आहवान किया कि वें इस संकट की घड़ी मे सरकार व आढ़तियों का पूरा सहयोग करें व आढ़ती के मंगवाने पर ही फसल को मंड़ी या इन खरीद केन्द्रों मे लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed