फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ban on marriage in a village and gotra, corruption should end with politics

एक गांव और गोत्र में विवाह पर लगे रोक, राजनीति से खत्म हो भ्रष्टाचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ban on marriage in a village and gotra, corruption should end with politics
सर्व खाप पंचायत, जन कल्याण मंच और किसान संगठनों की एक बैठक जाट धर्मशाला में ढांडा खाप प्रतिनिधि एवं जनकल्याण मंच के जिलाध्यक्ष किशनलाल ढांडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कंडेला खाप, गोयत खाप, ढुल खाप, नैन खाप, संधू खाप, मलिक खाप, नेहरा खाप, भारतीय किसान-मजदूर नौजवान यूनियन, किसान संघर्ष समिति, भारतीय किसान यूनियन (हजूरा सिंह) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर नौ प्रस्ताव पास किया गया। इसमें हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की जरूरत बताई गई। साथ ही सरकार से एक गांव और एक गोत्र में शादी को प्रतिबंधित करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि पंचायती राज चुनाव के बाद पलवल में एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के खाप पंचायतों के प्रतिनिधि जुटेंगे। बैठक में सर्वजातीय खाप पंचायत के संयोजक एवं जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि प्रदेश में 2024 के चुनाव में परिवारवाद व भ्रष्टाचार की राजनीति का खात्मा होना तय है। लंबे समय से हरियाणा में कुछ चुनिंदा परिवार ही राजनीति पर कब्जा करके बैठे हैं और उन्होंने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। 2024 के चुनाव में तीसरा विकल्प तैयार है।
विज्ञापन

कहा कि बैठक में नौ मुद्दों का प्रस्ताव पास किया गया है। इसमें पहला प्रस्ताव रहा कि सरकार भारी बारिश से बर्बाद हुई फसलों की विशेष गिरदावरी कराकर किसानों को मुआवजा प्रदान करे। दूसरा किसान आंदोलन के बाद सरकार और किसान संगठनों में जिन मामलों पर सहमति बनी थी, केंद्र सरकार इसे लागू करे। किसान आंदोलन के बाद से किसान लगातार उन सहमति को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लगातार देश में नेशनल हाईवे, विश्वविद्यालय व अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। उनकी मांग है कि इनके नाम शहीदों के नाम पर रखे जाएं ताकि आने पीढ़ियों को प्रेरणा मिल सके। वहीं पंजाब की मान सरकार की तर्ज पर केंद्र कानून बनाए कि सभी मंत्री, सांसद और विधायकों को केवल तरह की पेंशन लागू की जाए। इससे सरकार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा और इस पैसे को देश हित में खर्च किया जाए।
टेकराम ने कहा कि आजकल खेती में अंधाधुंध कीटनाशक व अन्य हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका सीधा नुकसान देशवासियों के स्वास्थ्य पर पड़ा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार से मांग है कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए योजना लाए। वहीं बागवानी को भी बढ़ावा दिया जाए। इसमें सभी किसान संगठन भी सरकार का सहयोग करने को तैयार हैं। भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था, मगर अब सरकार का दूसरा कार्यकाल चल रहा है। इस ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सरकार शीघ्र ही स्वामीनाथन आयोजन की रिपोर्ट लागू करे।
उन्होंने कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की जरूरत है। सरकार एक गांव और एक गोत्र में शादी को प्रतिबंधित करे। इससे भाईचारा खराब होता है तथा एक गोत्र में शादी करने के गंभीर परिणाम भी सामने आते हैं। अब तो वैज्ञानिक इस बात को प्रमाणित कर चुके हैं। वहीं खाप पंचायतों को लोक अदालत के दर्जे में शामिल किया जाए। इससे लोक अदालत में खाप पंचायतों के सदस्यों की सक्रिय भूमिका हो, जिससे लोक अदालत में आने वाले मामलों को शीघ्र निपटारा भी होगा। सरकार नशे की रोकथाम के लिए कड़े और सख्त कदम उठाए। इसमें खाप सरकार की मदद करने को तैयार है। इस मौके पर हजूरा सिंह, सुभाष बड़सीकरी, महिपाल राणा, अभिराम कंडेला, राकेश चहल, राजेंद्र रोड़, लखविंद्र कौर, अमरीक सिंह, सतबीर गोयत, नितिन, मोहित देशवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

संगठन को मजबूत बनाने के लिए हरियाणा जन कल्याण मंच के उप प्रधान कृष्ण बरसोला को नियुक्त किया। इसके अलावा कई जिला प्रधानों की नियुक्ति की गई, जिसमें हिसार जिले से प्रधान राजरूप नंबरदार, कैथल जिला से प्रधान कुलदीप नंबरदार, फतेहाबाद जिला से प्रधान कृष्ण समैन, पुंडरी ब्लॉक से संजय गुर्जर को प्रधान बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed