{"_id":"6985000a18bc9a6cbd05c301","slug":"bajrangi-lejwanas-son-avtar-jhota-is-on-his-way-anjali-arrives-with-him-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-149664-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बजरंगी लीजवाना की राह पर बेटा अवतार झोटा, लेकर पहुंची अंजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बजरंगी लीजवाना की राह पर बेटा अवतार झोटा, लेकर पहुंची अंजली
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय पशु मेले से एक दिन पहले ही ब्लैक गोल्ड अवतार व भाग्यराज की विशेषताएं
कुरुक्षेत्र। पशुपालकों में अपनी एक अलग पहचान बना चुके झोटे बजरंगी लीजवाना के बाद अब उनके बेटे भी पशुपालकों की खास पसंद बने हुए हैं। बजरंगी लीजवाना ने जब से पशु मेलों में आना छोड़ा है, तब से पशुपालक उनके बेटों की ओर उम्मीद से देखते हैं। यही कारण है कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्रांउड में शुक्रवार से शुरू होने वाले पशु मेले में जब वीरवार को उनके बेटे अवतार को पोस्ट ग्रेजुएट कर चुकी जींद की अंजली मेला ग्राउंड में लेकर पहुंची तो अवतार आकर्षण का केंद्र बन गए।
अंजली अवतार को तीसरी बार पशु मेले में लेकर पहुंची है। अवतार ने पिहोवा में आयोजित अपने पहले मेले पीडीएफए में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वहीं दूसरी कुरुक्षेत्र में अवतार ने अपने खूब जलवे बिखेरे थे। अब तीसरी बार अंजली दोबारा से अवतार को पूरी तैयारी के साथ राज्य स्तरीय राजकीय पशु मेले में लेकर पहुंची हैं। अंजली को इस बार पूरी उम्मीद है कि अवतार अबकी बार उनका नाम दोबारा रोशन करेगा।
अंजली बन रहीं मिसाल : शिक्षा और पशुपालन को एक साथ जोड़ने वाली 25 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट अंजली महिलाओं के लिए मिसाल बनी हुई हैं। अंजली बताती हैं कि पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पिता के साथ पशुपालन को अपना कॅरिअर बनाया। मेरे भाई-बहन सरकारी नौकरी और अपने व्यवसाय में लगे हैं लेकिन मैंने पशुपालन को चुना क्योंकि इसमें नाम और पैसा दोनों मिलते हैं, बस थोड़ी मेहनत और लगन की जरूरत है। अंजली एक बार फिर राज्य स्तरीय राजकीय पशु मेले के प्रतिष्ठित मंच पर अपनी मेहनत का नतीजा दिखाने उतरी है। अंंजली के मुर्राह नस्ल के झोटे अवतार की हाइट पांच फीट 10 इंच है। इसकी मां लक्ष्मी ने भी पंजाब के प्रतिष्ठित जगरांवा के पशु मेले में 23.760 किलोग्राम दूध देने का रिकाॅर्ड था, जो 11 लाख रुपये में अंजली ने आगे किसी पशुपालक को बेची।

![]()