फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Baingan won the hearts of audiences at the International Film Festival

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बैंगन ने जीता दर्शकों का दिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Baingan won the hearts of audiences at the International Film Festival
कुरुक्षेत्र। कुवि में हरियाणा फिल्म फेस्टिवल में पहुंची  फिल्म बैंगण की टीम।  स्वयं - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित आठवें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान वीरवार को हरियाणवी फिल्म बैंगन का प्रदर्शन किया गया। करीब 90 मिनट की इस फिल्म ने दर्शकों को हरियाणवी संस्कृति, लोकजीवन और मानवीय संवेदनाओं से गहराई से जोड़ दिया। फिल्म की कहानी राधेश्याम नामक एक कंजूस लेकिन आत्मसम्मानप्रिय व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका किरदार जगबीर राठी ने निभाया है। कहानी में हास्य और व्यंग्य के माध्यम से यह दर्शाया गया है कि साधारण शब्द भी किसी व्यक्ति के मन और उसकी मनोवैज्ञानिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं। एक किरायेदार किराया देने से इन्कार करते हुए बैंगन शब्द का इस्तेमाल करता है। यही शब्द आगे चलकर विवाद का कारण बनता है और मामला अदालत तक पहुंच जाता है। फिल्म इस घटनाक्रम के जरिये यह संदेश देती है कि अनजाने में बोले गए शब्द भी रिश्तों और सम्मान पर गंभीर असर डाल सकते हैं।
विज्ञापन




फिल्म का मुख्य संदेश आत्मसम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है। इसके चरम दृश्य में राधेश्याम का संवाद दर्शकों को गहराई से प्रभावित करता है और इज्जत के महत्व को मजबूती से सामने रखता है। फिल्म का निर्देशन मयंक पुरी ने किया है, जबकि निर्माता प्रीति राठी और अजय चौधरी हैं। लेखक मंचन प्रकाश हैं। अन्य कलाकारों में विश्वास सैनी, सागर सैनी, सुरेश शर्मा, राजन, उपासना चौहान, छवि कपूर, प्रकाश मलिक और देव मुद्रित ने भी प्रभावशाली अभिनय किया।

कुरुक्षेत्र। कुवि में हरियाणा फिल्म फेस्टिवल में पहुंची  फिल्म बैंगण की टीम।  स्वयं

कुरुक्षेत्र। कुवि में हरियाणा फिल्म फेस्टिवल में पहुंची  फिल्म बैंगण की टीम।  स्वयं- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed