{"_id":"62eecb16a1eeed3a7e6c3ccc","slug":"badra-went-away-after-raining-one-day-kurukshetra-kurukshetra-news-knl117113465","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन बरस कर फिर चले गए बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन बरस कर फिर चले गए बदरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अगस्त में एक बार फिर से बरसने के बाद मानसून के बादल छंट गए। जिले में शुक्रवार को जहां औसतन 23 एमएम बारिश हुई थी वहीं शनिवार को मौसम बिल्कुल साफ रहा। हालांकि सुबह के समय बादल जरूर छाए हुए थे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत बरकरार रही।
वहीं शनिवार को सुबह 10 बजे के करीब सूर्यदेव ने भी दर्शन दे दिए, जिस कारण कारण तापमान बढ़ गया। धूप निकलने पर उमस बढ़ गई। उमस होने का कारण अब तक बीते वर्षों की तरह इस बार अच्छे से बारिश न होना है। इस बार का मानसून बीते तीन वर्षों के मुकाबले कमजोर चल रहा है। शनिवार को दोपहर तीन बजे के करीब मौसम में बदलाव दर्ज किया गया।
हवा चली तो उमस छूमंतर हो गई। शाम को फिर से कई जगह बादल छाए रहे। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि खेतों में फसल को बारिश का इंतजार है। अब तक जितनी बारिश हुई है वह भी कम नहीं हैं, लेकिन इसकी तुलना पिछली बार हुई बारिश से की जाए तो इसमें काफी अंतर है। अगर लगातार अच्छी बारिश होती है खेतों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाएगा, जिससे फसल अच्छी होगी।
विज्ञापन
उधर मौसम विभाग ने आगामी नौ दिनों में से सिर्फ चार दिन बारिश होने की 30 से 60 प्रतिशत संभावना जताई है। बाकी दिनों में मौसम साफ रहेगा। विभाग के अनुसार 07, 11, 14 और 15 अगस्त को बारिश की संभावना है और 08, 09, 10, 12 व 13 अगस्त को गर्मी परेशान कर सकती है।