फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Badra received 12 mm rain, relief from humid heat, hope of rain even today

Kurukshetra News: 12 एमएम बरसे बदरा तो उमस भरी गर्मी से मिली राहत, आज भी बारिश की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Badra received 12 mm rain, relief from humid heat, hope of rain even today
कुरुक्षेत्र। बारिश के बीच सड़क से गुजरते राहगीर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में शुक्रवार को कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शहर में ही जोरदार बारिश हुई, जिससे सेक्टर 17, पैनोरमा रोड, बीआर आम्बेडकर चौक सहित कई जगहों पर जलभराव हो गया और राहगीरों को व अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कुल 12 एमएम बारिश दर्ज की गई वहीं शनिवार को भी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।
वीरवार को भी जिले भर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई थी। रुक-रुककर हो रही बारिश से जहां गर्मी से कुछ राहत मिल रही है वहीं धान उत्पादक किसानों के चेहरे से भी मायूसी हटने लगी है। किसानों का कहना है कि अभी तक उम्मीद अनुसार बारिश नहीं हुई है, जिसका असर रोपाई गई धान की फसल पर पड़ रहा है। जहां बारिश न होने पर उत्पादन पर असर पड़ेगा वहीं प्रति एकड़ दो से ढाई हजार रुपये अतिरिक्त खर्च पानी प्रबंधन व खाद एवं दवाओं आदि पर करना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। ऐसे में पिछले तीन दिन से कुछ राहत मिलने लगी है। अभी धान की फसल को तेज बारिश की जरूरत है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन




धान की फसल को मिलेगा ज्यादा फायदा : सीबी सिंह
कृषि विशेषज्ञ डॉ सीबी सिंह का कहना है कि बारिश होने से सबसे ज्यादा फायदा धान की फसल को ही मिलेगा। धान की फसल में पानी की जरूरत ज्यादा होती है। इसके अनुसार अभी तक पर्याप्त वारिश नहीं हो पाई है लेकिन अब बारिश होने लगी है तो फसल अच्छी हो सकेगी। आगे भी बारिश का मौसम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed