फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Babu Anant Ram Janta College Kaul was the winner in Inter College Boxing Competition.

Kurukshetra News: इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल रहा विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Babu Anant Ram Janta College Kaul was the winner in Inter College Boxing Competition.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा तीन दिवसीय इंटर कॉलेज महिला और पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल ने प्रथम स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल पहले स्थान पर, आरके एसडी कॉलेज कैथल दूसरे और आर्य कॉलेज पानीपत ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में भी बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल पहले स्थान पर, आरके एसडी कॉलेज कैथल ने दूसरा और एसडी कॉलेज अंबाला कैंट ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में 48 किलो भार वर्ग में बीएआर जनता कॉलेज कौल की मुस्कान ने आरके एसडी कॉलेज कैथल की स्नेहा को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया और 50 किलो भार वर्ग में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट की आरती ने आरकेएसडी कॉलेज कैथल की माफी को हराया। वहीं 52 किलो भार वर्ग में आर्य कॉलेज पानीपत की शिवानी ने आरकेएसडी कॉलेज कैथल की सलोनी को हराया और 54 किलो भार वर्ग बीएआर जनता कौल की नीरू ने जाट कॉलेज कैथल की प्रीति को हराया। 57 किलो भार वर्ग में आर्य कॉलेज पानीपत की विंका ने दयाल सिंह कॉलेज करनाल की आंचल को हराया और 60 किलो भार वर्ग में एसए जैन कॉलेज अंबाला की प्रीति दहिया ने आरकेएसडी कॉलेज कैथल की अंजली को हराया और 63 किलो भार वर्ग में बीएआर जनता कॉलेज कौल की प्राची ने आरकेएसडी कॉलेज कैथल की सोनम को हराया तो वहीं 70 किलो भार वर्ग में बीएआर जनता कॉलेज कौल की राजसाहिबा ने एसडी कॉलेज पानीपत की किरण को हराया।
विज्ञापन

75 किलोभार वर्ग में आरकेएसडी कॉलेज कैथल की निर्मल ने आर्य कॉलेज अंबाला की सलोनी को हराया और 81 किलोभार वर्ग में जीसी कॉलेज पंचकुला की सिद्धि गौड़ ने एसए जैन कॉलेज अंबाला की तमन्ना को हराया तो वहीं 81 भार वर्ग में बीएआर जनता कॉलेज कौल की निधि ने जीसी वूमन कॉलेज करनाल की सलोनी को हराया। सभी विजेताओं को स्वर्ण पदक डालकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में 48 किलोभार वर्ग में एसडी काॅलेज अंबाला कैंट के मोनू ने बीएआर जनता कॉलेज कौल के योगेश को हराया और 51 किलोभार वर्ग में बीएआर जनता कॉलेज कौल के अनिल ने पीटीलएस जीसी करनाल के मनोज को हराया। वहीं 54 किलोभार वर्ग में गंगा बीएआर जनता कॉलेज कौल के दीपक ने जीएमएन काॅलेज के खिलाड़ी को हराया। 57 किलोभार वर्ग में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट के प्रवीण ने एसकेआईटी कॉलेज कुरुक्षेत्र के साहिल को हराया तो वहीं 63 किलोभार वर्ग में बीएआर जनता कॉलेज कौल के पंकज ने आरकेएसडी काॅलेज कैथल के आशीष को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि बॉक्सिंग बहुत मेहनत और ताकत का खेल है। यह हमें स्थिरता, धैर्य, ध्यान, और कौशल विकसित करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि खेल मन की चिंताओं और तनाव को कम करता है और मनोदशा को सकारात्मक बनाता है। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग सहित सभी खेलों को आगे बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है। इस मौके पर खेल परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र तंवर, बॉक्सिंग कोच राजेश राजौंद, आर्य कॉलेज पानीपत के काेच डॉ. राजेश टूरण, जनता कॉलेज कौल के कोच अमित टाया और कबड्डी कोच संदीप करोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed