फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ayush University released the result only six hours after the exam

Kurukshetra News: आयुष विवि ने परीक्षा के छह घंटे बाद ही जारी किया परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Ayush University released the result only six hours after the exam
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा के महज छह घंटे के भीतर ही परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। विश्वविद्यालय में डी फार्मेसी और पंचकर्म सर्टिफिकेट कोर्स की परीक्षा मंगलवार को हुई थी। परीक्षा शाखा की ओर से जल्द परीक्षा परिणाम जारी करने का उद्देश्य विद्यार्थियों का समय बचाना है। परीक्षा परिणाम देखने के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हित एवं कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध एवं समर्पित है। आधुनिक समय में तकनीक के साथ तालमेल बनाते हुए सभी शैक्षिक, गैर-शैक्षिक और प्रशासनिक कार्यों को गति प्रदान करना विश्वविद्यालय की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का कार्यभार कुलसचिव डाॅ. नरेश भार्गव के पास है। डॉ. नरेश भार्गव इससे पहले खानपुर कला भक्त फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के रूप में कार्यरत थे। पहले के अनुभवों के आधार पर आयुष विश्वविद्यालय भी प्रशासनिक कार्यों में दक्षता आई हैं। परिणामस्वरूप आयुर्वेद डी फार्मेसी और पंचकर्म सर्टिफिकेट कोर्स का रिजल्ट परीक्षा के छह घंटों के भीतर घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed