फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   AYUSH department conducted health check-ups on over 250 elderly people, spreading the message of green

Kurukshetra News: आयुष विभाग ने 250 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांचा, हरित संदेश दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
AYUSH department conducted health check-ups on over 250 elderly people, spreading the message of green
कुरुक्षेत्र। ​शिविर के दौरान बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच करती आयुर्वेद विशेषज्ञ। स्वयं
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के निर्देश पर वीरवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और एलएनजेपी अस्पताल के आयुष विंग में कार्यक्रम हुए। इनमें स्वास्थ्य जागरूकता, वृद्ध सेवा, योग व पर्यावरण संरक्षण पर जोर रहा।
विज्ञापन

13 आरोग्य मंदिरों में वृद्ध सेवा व स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुए। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी मंजू शर्मा ने 250 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्हें आयुर्वेदिक परामर्श और औषधियां दी गईं। वृद्धजनों को योग, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया गया। उमरी में औषधीय पौधों का वितरण कर उनके गुणों की जानकारी दी गई। बरवा में डॉ. मोनिका पूनिया ने गुड़हल, चमेली सहित कई पौधे लगाकर हरित जीवनशैली का संदेश दिया। एलएनजेपी अस्पताल के आयुष विंग में मरीजों को सूक्ष्म व्यायाम और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्हें योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed