{"_id":"68226264abf5c1901900f5b4","slug":"ayaan-of-kurukshetra-is-making-waves-in-bollywood-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-135561-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बॉलीवुड में धूम मचा रहे कुरुक्षेत्र के अयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बॉलीवुड में धूम मचा रहे कुरुक्षेत्र के अयान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फिल्म अभिनेता चंद्र अग्रवाल के घर अपने पिता गोपाल उर्फ हसन हली के साथ पहुंचे अयान
कुरुक्षेत्र। बाल कलाकार और मूल रूप से कुरूक्षेत्र के रहने वाले अयान खान बॉलीवुड में धूम मचा रहे हैं। 12 साल के होनहार हो उभरते हुए कलाकार के रूप में देखा जा रहा है। अयान सुपरस्टार सलमान खान के चहेेते बाल कलाकार बन चुके हैं। हाल ही में अयान ने फिल्म चंदू चैंपियन में अभिनेता कार्तिक आर्यन के बचपन का किरदार निभाया। वहीं बहुचर्चित फिल्म सिकंदर में सलमान खान के बेटे की भूमिका निभाई है।
अयान अपने पिता व फिल्म अभिनेता हसन अली खान के साथ उनके पारिवारिक जानकार अभिनेता व निर्देशक चंद्र अग्रवाल से मिलने धर्मनगरी पहुंचे। यहां उन्होंने पैतृक गांव ज्योतिसर के साथ-साथ ब्रह्मसरोवर व कईं अन्य स्थानों का भी भ्रमण किया। पत्रकारों से बातचीत में अयान ने कहा कि भले ही उनका जन्म मुंबई में हुआ है लेकिन कुरुक्षेत्र में उनका दिल बसता है। यह बेहद ही खूबसूरत है। यहां बार-बार आने का मन करता है।
ज्योतिसर जैसे छोटे गांव से निकलकर मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना अयान के लिए आसान नहीं था, लेकिन उनकी मेहनत, लगन और अभिनय के प्रति समर्पण ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।
विज्ञापन
पिता को देख अभिनय का मन बना
मुंबई में ही सातवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे अयान बताते हैं कि उनकी मां आयशा खान गृहिणी हैं। पिता गोपाल उर्फ हसन अली अभिनेता हैं। जिन्होंने पंजाबी फिल्मों में अधिक काम किया है। वे वर्ष 2005 में मुंबई चले गए थे। पिता को देखकर अभिनय करने का मन बना। आठ साल की उम्र में वे मां के साथ मुंबा देवी फिल्म के लिए ऑडिशन देने पहुंचे। जिसमें अभिनेता अजय देवगन के बचपन का रोल करना था लेकिन इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई। यहां प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने उनका ऑडिशन लिया और चंदू चैंपियन फिल्म में काम करने का मौका मिल गया। इसमें उन्होंने कार्तिक आर्यन के बचपन का किरदार मुरली कांत पाटेकर के रूप में निभाया। 30 मार्च को रिलीज हुई सिकंदर फिल्म के लिए ऑडिशन दिया तो निदेशक एआर मुरूगदास को उनकी एक्टिंग पसंद आई और इस फिल्म में उन्हें सलमान खान के बेटे का अभिनय करने का मौका मिला। विजय 69 फिल्म में उन्होंने अभिनेता अनुपम खेर के पोते अखिल का अभिनय किया।
बॉक्स
अभिनय से खुश होकर सलमान ने गिफ्ट में दी साइकिल
अयान ने बताया कि शूटिंग के दौरान सलमान खान से उनकी अच्छी पहचान बनी। अभिनेता ने उनकी एक्टिंग से खुश होकर गिफ्ट में साइकिल भी दी। यह उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा है। सलमान खान व कार्तिक आर्यन के साथ वे लगातार संपर्क में रहते हैं खूब बातें भी करते हैं। दोनों ही अभिनेता उनके प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी दो और फिल्में जल्द रिलीज होने वाली हैं।