फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Awareness campaign launched in various wards of Thanesar

Kurukshetra News: थानेसर के विभिन्न वार्डों में चलाया जागरूकता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign launched in various wards of Thanesar
कुरुक्षेत्र। जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत ग्राम प्रहरी टीम गांव-गांव और शिक्षण संस्थानों में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचा रही है। बुधवार को ग्राम प्रहरी नोडल अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार व ऋषिपाल की टीम ने थानेसर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और वार्ड वासियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। टीम ने वार्ड के युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाई और उन्हें पढ़ाई और खेलकूद में ध्यान केंद्रित कर परिवार, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस और समाज के सहयोग से नशे जैसी कुरीति पर नियंत्रण संभव है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि आसपास नशा करने या बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें, सूचनादाता का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed