फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Auction at Ladwa Fruit Center on 29th

Kurukshetra News: लाडवा फल केंद्र में नीलामी 29 को

Tue, 23 Apr 2024 06:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 23 Apr 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Auction at Ladwa Fruit Center on 29th
लाडवा। उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र में 20 एकड़ में स्थापित फलों के बाग से प्राप्त अतिरिक्त फलों आम, चीकू, लीची, जामुन, आडू, आलु बुखारा, अमरूद, नाशपाती, सेब, अनार व कटहल आदि की वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नीलामी उप निदेशक उद्यान सीईवी घरौंडा (करनाल) की देखरेख में 29 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे की जाएगी। इन फलों की नीलामी खुली बोली के आधार पर की जाएगी। जिला उपायुक्त की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक नीलामी से पहले बाग देखने के इच्छुक फलों के क्रेता, विक्रेता व ठेकेदार किसी भी कार्य दिवस में आकर बाग का निरीक्षण कर सकते है। प्रत्येक बोलीदाता को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा। किसी भी बोलीदाता को 29 अप्रैल को दोपहर दो बजे के बाद प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्रत्येक बोलीदाता को बोली में भाग लेने से पहले 50 हजार रुपए की अग्रिम धरोहर राशि जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed