{"_id":"66d11fc5b8f44fea9b0fc084","slug":"attempt-to-rape-a-minor-who-went-to-dump-garbage-kurukshetra-news-c-18-1-knl1012-463371-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कचरा डालने गई नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कचरा डालने गई नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढ़ौरा। क्षेत्र के एक मोहल्ले में कुरड़ी पर कचरा डालने गई 12 साल की बच्ची से 61 वर्षीय बुजुर्ग ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोप पुलिस विभाग में तैनात सब इंस्पेक्टर के पिता पर लगा है। देर शाम पीड़िता के पिता व मां मामले की शिकायत लेकर साढ़ौरा थाना पहुंचे। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रात सवा आठ बजे मोहल्ले के लोगों ने थाने के सामने और दोसड़का चौक पर सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। साढ़ौरा थाना प्रभारी अनिल राणा ने लोगों को समझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वीरवार को उसकी बेटी कुरड़ी पर कचरा डालने के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले के ही 61 वर्षीय बुजुर्ग उसकी बेटी को सूनसान स्थान पर ले जाकर उससे गलत काम करने का प्रयास किया। बेटी ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी लड़की को वहीं छोड़ फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग नशे का आदी है। उसका बेटा पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। सूचना मिलने पर पीड़िता की मां और उसके पिता मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की और उसकी मां के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
उधर, सूचना पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। रात करीब सवा आठ बजे आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े लोग साढौरा थाना के सामने सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया।
लोगों का कहना था कि देश में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यदि पुलिस समय पर कार्रवाई करे और दोषी को कठोर दंड दिलाए तो हमारी बेटियां सुरक्षित होंगी। साढ़ौरा थाना के सामने जाम लगाने के बाद कुछ लोगों ने दोसड़का चौक पर भी जाम लगा दिया लेकिन उन्हें समझाने के लिए कोई पुलिस अधिकारी या अन्य प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। काफी देर के बाद साढ़ौरा थाना प्रभारी अनिल राणा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों को समझाया कि लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। साढ़ौरा थाना प्रभारी अनिल राणा का कहना है कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।