{"_id":"64c425cdb81c6702f600ebea","slug":"attempt-to-coerce-and-assault-a-minor-case-registered-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-1965-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नाबालिग संग जबरदस्ती और मारपीट की कोशिश, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नाबालिग संग जबरदस्ती और मारपीट की कोशिश, केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एसपी के आदेश पर पांच व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करनाल जिले के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी राम प्यारा वासी लोटनी के साथ हुई थी। उसकी बेटी का ससुर रतिराम पहले भी उसकी लड़की के साथ मारपीट करता रहता है। कई बार बच्चों सहित घर से बाहर निकाल देता था। जिसकी शिकायत पहले भी एसपी कार्यालय दी जा चुकी है। 18 जुलाई को उसकी लड़की घर का सामान तोड़ने और मारपीट करने के आरोप में डीएसपी पिहोवा को शिकायत दी थी। 19 जुलाई को उसकी बेटी, दामाद, नाबालिग दोहती और दोहता घर पर अकेले थे। उसी समय रतिराम, सतपाल, सुनील, दीपू, संजू सहित अन्य 25 से 30 लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें बेटी दामाद को भी कई चोट आई है। आरोपी सतपाल व उसके भतीजे ने नाबालिग दोहती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसके बाद पूरे परिवार को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल की और से पुलिस को बार-बार सूचना भी भेजी गई, लेकिन कोई भी पुलिस कर्मचारी बयान लेने नहीं आया। हमले के वक्त एक वीडियो भी बनाया गया है, जिसमें पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में पुलिस द्वारा आरोपियों से मिलीभगत की आशंका है।
कानून अनुसार की जा रही कार्रवाई : गुलिया
थाना प्रभारी रजत गुलिया ने बताया कि इस तरह का मामला एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ है। लड़की के 164 के बयान न्यायालय में करवा दिए गए हैं। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस पर कार्रवाई को लगे आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले में कोई लापरवाही नहीं की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर व अस्पताल में पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच एसआई नरेश पाल कर रहे हैं। पहले के हर पहलू को लेकर जांच की जाएगी और जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।