फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Attack on person in land dispute, case on two

Kurukshetra News: जमीनी विवाद में व्यक्ति पर हमला, दो पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Attack on person in land dispute, case on two
पिहोवा। गांव रुआं में जमीनी विवाद के चलते मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में दर्शन लाल निवासी रुआं ने बताया कि उसका गांव के ही जोगिंद्र सिंह के साथ जमीन को लेकर न्यायालय में केस चल रहा है। जोगिंद्र सिंह जबरदस्ती उस जमीन पर कब्जा करना चाहता है। वह केस की तारीख भुगतने के लिए अपनी बाइक पर पिहोवा आ रहा था। जैसे ही वह ब्रह्मपुरी प्लाॅट के रास्ते से थोड़ा आगे निकला तो जोगिन्द्र सिंह ने अपनी कार की टक्कर उसकी बाइक में मारने का प्रयास किया। इससे उसकी बाइक कच्चे रास्ते में उतर गई। तब आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर उस पर लाठियों से हमला कर दिया। उसके भाई रामेश्वर ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़ाया। जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed