फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   attack, ashok tanwar, protest, congress, hudda, kurukshetra

अशोक तंवर पर हमले को लेकर हुड्डा के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

Tue, 11 Oct 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 11 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
attack, ashok tanwar,  protest, congress, hudda, kurukshetra
हुड्डा के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम हुड्डा के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। वहीं  अशोक तंवर पर हमले को लेकर दलित समाज के लोगों में भारी रोष है। दलित समाज के रणबीर खैरी, रेखा वाल्मीकि, ईश्वर सिंह फतुपुर ने समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए अंबेडकर चौक पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह सिंह हुड्डा का पुतला फूंका।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब से डॉ. अशोक तंवर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करके आगे बढ़ रहे हैं तभी बार-बार कुछ दबंग नेता उन पर तरह तरह के हमले करके उन्हें दबाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में ही अब जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि दलित समाज कांग्रेस पार्टी का सबसे बड़ा वोट बैंक है, जिसे डॉ. अशोक तंवर ने एकत्रित करके समुचित कांग्रेस के साथ जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हुड्डा को जल्द ही  अपनी गलती की माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर रणबीर सिंह नंबरदार, महिपाल अमिन, सतीश एनआईटी, अजय तोषामण्ड, संदीप, सुरेश, अजय गिल, रामशरण तिगरी, कश्मीर तंवर, सतपाल टंडल, राजरानी, रेखा कश्यप, नीलम रानी, मुन्नी सन्टी कुम्भ, रणधीर, धीरज, दीपक, राहुल, प्रवेश, अमित, महेंद्र थाना, जरनैल एडवोकेट आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


हुडडा समर्थकों ने जानबूझ कर किया तंवर पर हमला: सिंगला
अशोक तंवर पर हुए जानलेवा हमले पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष विशाल सिंगला का कहना है कि यह हमला जानबूझ कर किया गया है। लेकिन दलित समाज इस प्रकार का व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता का पुतला फूंकने से पार्टी में दो फाड़ होने के मुद्दे पर सिंगला ने कहा कि डॉ. अशोक तंवर पर जो हमला हुआ है वह निंदनीय है। जो लोग पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्हें पार्टी में रहने का कोई हक नहीं है। सिंगला ने कहा कि अशोक तंवर के नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी मजबूत हो रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता तंवर को अपना मजबूत नेता मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम व सांसद के इशारे पर हुआ हमला : जोगनाखेड़ा
कांग्रेस के आईटी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष जगबीर जोगनखेड़ा ने कहा कि दिल्ली में 6 अक्तूबर को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर व उनके समर्थकों पर पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के इशारे पर हमला हुआ है। जगबीर ने कहा कि पूर्व सीएम के पीएसओ ने लोगों को भड़काने का काम किया है। वहीं जब डॉ. अशोक तंवर अपने कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए बीच में आए तो हुड्डा समर्थकों ने लाठियों  से उनके सर पर जानलेवा हमला कर दिया। डॉ. अशोक तंवर की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जिसे कई लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed