फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Athletes showed breath in cycling competition

Kurukshetra News: साइक्लिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Athletes showed breath in cycling competition
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य साइक्लिंग संघ की ओर से आयोजित 21वीं हरियाणा राज्य माउंटेन साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन भौर सैयदां गांव में किया गया। इसमें प्रदेश के करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। सभी खिलाड़ियों में अच्छा प्रदर्शन कर जीतने की होड़ दिखी। अंडर-18 गर्ल्स इंडिविजुअल टाइम ट्रायल (पंद्रह किलोमीटर) में करनाल की चेष्टा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और जिले की तृषा ने रजत पदक हासिल किया जबकि पंचकूला की राधा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

पुरुषों के 30 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में करनाल के सीवेन ने स्वर्ण पदक जीता और रोहतक के जयदीप ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं हिसार के राजेश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग के बीस किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में करनाल की अंजलि ने स्वर्ण पदक, फतेहाबाद की ज्योति रानी ने रजत और करनाल की सपना ने कांस्य पदक जीता। अंडर-16 लड़कियों के 10 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में पंचकूला की अंशिता ने स्वर्ण पदक जीता, पंचकूला की ही अनीशा ने रजत और अंजलि ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


वहीं लड़कों के अंडर-16 आयु वर्ग के 10 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में पानीपत के मोक्ष अनेजा ने स्वर्ण पदक हासिल किया और पंचकूला के जयदेव ने रजत एवं करनाल के शिवम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-23 पुरुषों के 30 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में करनाल के अतुल ने स्वर्ण पदक, हिसार के सौरभ ने रजत और जींद के अंकुश ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मौके पर जगदीश असीजा, देवेंद्र सिंह, संजय कुमार, रवि कुमार, बृजेश कुमार, अजीत सिंह, अधिवक्ता सुनील कुमार, प्रशिक्षक पंजाब सिंह, ओंकार सिंह, सोमवीर सिंह, निर्मल सिंह सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed