{"_id":"67672082414a2cd78c010484","slug":"association-will-solve-the-problems-of-policemen-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-128816-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुलिसकर्मियों की समस्याएं दूर करेगी एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुलिसकर्मियों की समस्याएं दूर करेगी एसोसिएशन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस लाइन में शुक्रवार को कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए नए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की साथ ही पुलिस लाइन में साफ सफाई को दुरुस्त करने के आदेश दिए। इसके लिए लाइन में जगह-जगह पर डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। कर्मियों की समस्या को एसोसिएशन के जरिए दूर किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि पुलिस लाइन के साथ-साथ सभी थानों और चौकी में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस लाइन में बेसहारा कुत्तों की समस्या का हल जल्द कराएं। पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं से निपटने के लिए रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन बनाई जाएगी। इसके माध्यम से पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं का निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन की सभी सड़कों की मरम्मत करने के साथ उनका चौड़ीकरण करने के आदेश दिए गए। सामुदायिक केंद्र का सुंदरीकरण करने के लिए कार्य कराएं ताकि पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को अपने बच्चों के शादी व अन्य समारोह करने के लिए कहीं बाहर न जाना पड़े। यह केंद्र उनको किफायती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी थाना व चौकी प्रभारी अपने थाने व चौकी की मरम्मत व पेंट संबंधी समस्या को लिखित में भेजें। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। पुलिस लाइन स्थित प्रशासनिक भवन में पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।