फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Assistance equipment worth Rs 1 crore 8 lakh distributed to 587 beneficiaries

Kurukshetra News: 587 लाभार्थियों को वितरित किए एक करोड़ आठ लाख के सहयोग उपकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Assistance equipment worth Rs 1 crore 8 lakh distributed to 587 beneficiaries
कुरुक्षेत्र। दिव्यांगजन उपकरण वितरण शिविर। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर बुधवार को 587 लाभार्थियों को एक करोड़ आठ लाख के सहयोग उपकरण वितरित किए गए। इसके लिए रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से संचालित एडिप एवं आरवीवाई योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम और जिला प्रशासन एवं नवीन जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में, सांसद नवीन जिंदल दिव्यांगजनों व जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। सभी लाभार्थियों से इन उपकरणों के रखरखाव और उपयोग में लाने के एहतियात बरतने की अपील भी की।
विज्ञापन


वितरण समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त शंभू राठी ने कहा कि सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजन न केवल अपने दैनिक कार्य सरलता से कर पाएंगे बल्कि शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक सहभागिता में भी अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे। इन सभी उपकरणों की संभाल रखनी बहुत जरूरी है। सीटीएम आशीष कुमार ने कहा कि दिव्यांगजन के लिए यह वितरण शिविर सोसाइटी के सेवा-भाव और जनकल्याण की प्रतिबद्धता का एक और सशक्त उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सुनील कुमार जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से मानवता के हित में समय-समय पर अनेक सेवा कार्य किए जा रहे हैं जिनमें स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, फिजियोथेरेपी केंद्र, नशा मुक्ति सेमिनार, सीपी रोगियों के लिए विशेष शिविर एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण प्रयास शामिल हैं। सांसद के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी, अल्मिको मोहाली जिला प्रशासन एवं सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सांसद कार्यालय विकास अधिकारी भूषण मंगला, आकाश राणा, राम मेहर अत्री, देवी दयाल शर्मा, प्रदीप झाम्ब, सुरेश कुमार चेयरमैन मार्केट कमेटी थानेसर, संजय सिंह, भाजपा के कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र। दिव्यांगजन उपकरण वितरण शिविर। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। दिव्यांगजन उपकरण वितरण शिविर। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed