फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Asked students questions related to current affairs.

Kurukshetra News: विद्यार्थियों से पूछे समसामयिक घटनाक्रम से संबंधित प्रश्न

Tue, 29 Sep 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 29 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Asked students questions related to current affairs.
कुरुक्षेत्र। महात्मा गांधी अखिल भारतीय सेवा प्रशिक्षण संस्थान के निर्देशन में सिविल सेवा के लिए तीन दिवसीय मॉक इंटरव्यू कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले दिन डॉ. इंद्रजीत सिंह (ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम चंडीगढ़) की अध्यक्षता में आए विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों, समसामयिक घटनाक्रम, सामान्य अध्ययन, उनके शैक्षणिक विषयों तथा व्यक्तिगत पृष्ठभूमि से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

साक्षात्कार के दौरान विद्यार्थियों के उत्तर देने की शैली, आत्मविश्वास, तार्किक सोच, निर्णय लेने की क्षमता तथा परिस्थितियों के अनुरूप प्रतिक्रिया देने की क्षमता का भी आकलन किया गया। निदेशक डॉ. धर्मबीर ने कहा कि प्रशिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं एवं अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं आवश्यक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे मॉक इंटरव्यू विद्यार्थियों को वास्तविक साक्षात्कार की परिस्थितियों का अनुभव प्रदान कर उन्हें अपनी कमियों को पहचानकर सुधार का अवसर देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed