फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ASI line spot on charges of assault and misbehaving with Divyang

दिव्यांग से मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप में एएसआई लाइन हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
ASI line spot on charges of assault and misbehaving with Divyang
कुरुक्षेत्र। दिव्यांग के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट करने से गुस्साए ग्रामीणों ने कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर गांव ज्योतिसर बस अड्डे के पास जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बुधवार देर रात ज्योतिसर पुलिस चौकी में कार्यरत एएसआई राम निवास ने दिव्यांग राजकुमार को चौकी में बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। जाम की सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, मगर ग्रामीण उक्त पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ज्योतिसर वासी राजकुमार का देर रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया है। इससे खफा होकर उसकी पत्नी ने डायल-112 को कॉल करके शिकायत की थी। शिकायत मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने राजकुमार को अपने साथ पुलिस चौकी चलने को कहा, जिस पर राजकुमार ने बताया कि दिव्यांग होने की वजह से वह उनके साथ गाड़ी में नहीं आ सकता है। वह अपनी स्कूटी पुलिस चौकी पहुंच जाएगा। कुछ देर के बाद राजकुमार पुलिस चौकी पहुंच गया, जहां कार्यरत एक एएसआई ने उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पुलिसकर्मी ने राजकुमार को रातभर वहीं रखा और इस दौरान पुलिसकर्मी उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता रहा। सुबह राजकुमार के परिजन गांव की निवर्तमान सरपंच के प्रतिनिधि राजेश को अपने साथ लेकर पुलिस चौकी पहुंचे, जहां उक्त पुलिसकर्मी ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर
डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे थे तथा ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कर दिया था। पुलिसकर्मी राम निवास को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed