फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ashok Arora became the president of Shaheed Madanlal Dhingra memorial committee

Kurukshetra News: शहीद मदनलाल ढींगरा स्मारक समिति के अध्यक्ष बने अशोक अरोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ashok Arora became the president of Shaheed Madanlal Dhingra memorial committee
कुरुक्षेत्र। पंजाबी धर्मशाला में शहीद मदनलाल ढींगरा स्मारक समिति की बैठक में भाग लेते नवनियुक्त

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंजाबी धर्मशाला में रविवार को शहीद मदनलाल ढींगरा स्मारक समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा को समिति का अध्यक्ष चुना गया। इससे पूर्व बैठक में समिति के वरिष्ठ सदस्य पवन मिगलानी ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। अशोक अरोड़ा ने समिति के गठन से अब तक के सफर का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।
प्रधान पद के चुनाव के लिए नियुक्त किए गए रिटर्निंग अधिकारी दीनानाथ अरोड़ा ने समिति के नए प्रधान के चयन हेतु चुनावी प्रक्रिया से सबको अवगत कराया। समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रधान चुनने की बात रखी और नए चुने हुए प्रधान द्वारा ही बाकी पदाधिकारियों को नियुक्त करने की बात कही गई। समिति के सदस्य अश्विनी अरोड़ा उमरी ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा का नाम प्रधान पद के लिए सबके सामने रखा। सर्वसम्मति से पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के समिति का अध्यक्ष घोषित होने पर उनका स्वागत किया। अशोक अरोड़ा ने कहा कि समिति के सदस्यों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से निभाएंगे। इस मौके पर समिति के कई सदस्यों ओपी गुलियानी, अश्वनी अरोड़ा, मंगत राम मेहता, चरणजीत गाबा, कृष्ण लाल मेहता, तरुण अरोड़ा आदि ने समाज और समिति को लेकर अपने विचार भी रखे। बैठक में कृष्ण धमीजा, कुलवंत राय छाबड़ा, विवेक मेहता, सुनील कक्कड़, राम स्वरूप चोपड़ा, नरिंदर ढींगरा, गुलशन गाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


धर्मशाला के निर्माण कार्य के लिए सदस्यों ने की सहयोग राशि की घोषणा
धर्मशाला में रविवार को हुई बैठक में भी समिति के सदस्य मंगतराम मेहता ने अपने माता पिता की याद में 2.51 लाख रुपये का योगदान देने की घोषणा की। इससे पूर्व भी नरेंद्र ढींगरा द्वारा पांच लाख रुपये, रामस्वरूप चोपड़ा द्वारा पांच लाख रुपये, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के भाई रोशन लाल अरोड़ा ने पांच लाख रुपये की सहयोग राशि, स्वर्गीय सुभाष चंद्र सहगल के परिवार द्वारा भी पांच लाख रुपये उनकी याद में धर्मशाला में चल रहे निर्माण कार्यों के लिए देने की घोषणा की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed