कुरुक्षेत्र। पिछले लगातार 45 दिनों से जिले भर की आशाकर्मी हड़ताल पर है, जिन्होंने बुधवार को भी अपना आंदोलन जारी रखा। एक आशाकर्मी गीता वासी अजराना कलां अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे तत्काल ही अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं बुधवार को धरने की अध्यक्षता जिला सचिव कुसुलता ने की धरने का संचालन जिला उपप्रधान मनजीत ने किया। राज्य उपप्रधान रानी देवी ने कहा कि सभी विभागों के कर्मियों व अन्य लोगों ने उनकी मांगों को जायज बताया है। प्रत्येक गांव में आशा वर्कर को भरपूर समर्थन मिल रहा है सरकार को इस का खामियाजा आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा, जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। आशा कर्मियों ने आंदोलन को लेकर पूरा उत्साह बना हुआ है और यह आंदोलन सरकार की पोल खोल देगा। उनकी मुख्य मांगों में मानदेय में बढ़ोतरी की जाए, 26000 न्यूनतम वेतन लागू हो आशा कर्मियों को पक्का कर्मचारी बनाया जाए। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी नेता जरनैल सिंह, सीटू जिला सचिव अनिल कुमार, सह सचिव रोशन लाल, रिटायर कर्मचारी संघ के नेता महावीर प्रसाद दहिया, सीटू जिला कोषाध्यक्ष भीम सिंह सैनी, लॉयर्स यूनियन नेता राजेंद्र चन्दी, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संवाद