फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arya College Panipat won in singing, Kurukshetra

गायन में आर्य कॉलेज पानीपत ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Arya College Panipat won in singing, Kurukshetra
गायन प्रतियोगिता में हिस्सा लेती प्रतिभागी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव में शनिवार को दूसरे दिन आर के सदन में हरियाणवी लोकगीत से लोगों पुराने समय में ले जाया गया और आखिर में विलुप्त होती संस्कृति को चेताया। लोकगीतों पर छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी, जिससे दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए। प्रतियोगिता में 13 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। आर्य कॉलेज पानीपत ने पहना, चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड ने दूसरा, नेशनल कॉलेज सिरसा ने तीसरा, डीबीजी गवर्नमेंट कॉलेज पानीपत ने चौथा, केएम गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना ने पांचवां स्थान हासिल किया।

आरके सदन में लोकगीत गूंजते ही दर्शकों का हाव भाव प्रतिभागी के समान बदलता नजर आया। दर्शकों से बात की गई तो बताया कि यह गीत हम रात भर नानी, दादी से शादी ब्याह में नींद की कुर्बानी देकर तालियों व ढोल मंजीरे के साथ सुनते व नाचते थे। प्रतिभागियों का कहना हैं कि हमारी आवाज को हरियाणवी संस्कृति से एक नई छवि से रूबरू होने को मिला। मंच संचालन विधि विभाग की छात्राओं प्रियंका व खुशी ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका निभाते हुए शिव कुमार, प्रवीन कादयान, ईश्वर सिंह लांबा ने परिणाम में निष्पक्षता कायम रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed