फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arun and Pallavi first in 100 meter race

Kurukshetra News: 100 मीटर दौड़ में अरुण और पल्लवी प्रथम

Sun, 22 Feb 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 22 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Arun and Pallavi first in 100 meter race
कुरुक्षेत्र। रस्साकस्सी प्रतियोगिता में जोरअजमााईश करते ​खिलाड़ी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान की ओर से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के खेल परिसर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभाग के विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान लड़कों के क्रिकेट मैच में पीएचडी शोधार्थियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमएससी छात्रों को शिकस्त दी। वहीं छात्राओं के वर्ग में एमएससी फाइनल ईयर की टीम ने क्रिकेट और फुटबॉल दोनों ही मुकाबलों में एमएससी प्रीवियस की टीम को हराकर जीत हासिल की। रस्साकशी प्रतियोगिता में एमएससी प्रीवियस की टीम ने लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में विजय प्राप्त की।
विज्ञापन


ट्रैक स्पर्धाओं में 100 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में अरुण ने प्रथम, मनीष ने द्वितीय तथा कुश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में पल्लवी प्रथम, तन्नू नैन द्वितीय और मनप्रीत तृतीय रहीं।इसके अतिरिक्त छात्राओं की थ्री-लेग रेस भी उत्साह और तालमेल का प्रतीक बनी। समापन समारोह में विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश दुबे ने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस मौके पर डॉ. हरदीप आनंद, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. रितु लांग्यान, डॉ. वंदना पांडे, डॉ. राज कमल शर्मा, डॉ. संगीता सैनी, डॉ. सोहन लाल, डॉ. परवीन कुमार, डॉ. नीरा राघव सहित विभाग के अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed