फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Artists present Kuchipudi dance, Kurukshetra

कलाकारों ने कुचिपुड़ी नृत्य पेश कर मोहा मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Artists present Kuchipudi dance, Kurukshetra
नृत्य के दौरान भाव भंगिमाएं दिखातीं कलाकार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुचिपुड़ी आंध्रा नाट्यम पैरिनी डांस में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का मन मोहा। एक के बाद एक प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब सराहना की। एक ओर जहां कलाकारों की वेशभूषा लोगों को आकर्षित कर रही थी, वहीं दूसरी और महिला और पुरुष कलाकारों की भाव-भंगिमाएं तथा हाथों की मुद्राएं हर प्रसंग को समझाने में कामयाबी हासिल कर रहे थे।
कला कीर्ति भवन में तीन दिवसीय तीज मेले का आयोजन हरियाणा कला परिषद, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा तथा उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। पहले दिन वीरवार की देर शाम विधायक सुभाष सुधा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है। यहां कई संस्कृतियां और परंपराएं मौजूद हैं। हर राज्य की अपनी अलग बोली, अलग लोक संगीत और अलग नृत्य है। ऐसे में कलाकार अपने प्रदेश की संस्कृति को दिखाते हुए भारतीय संस्कृति को समृद्ध बनाते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने कलाकारों की कला की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं निदेशक संजय भसीन ने कहा कि हरियाणा कला परिषद की ओर से प्रदेश के समस्त 22 जिलों में सांस्कृतिक आयोजन किए जाने हैं, जिसका शुभारंभ कुरुक्षेत्र के तीज मेलेसे किया गया है। कलाकारों को कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर अंगवस्त्र प्रदान किए गए। इस मौके पर शुचिस्मिता शर्मा, सौरभ चौधरी, रेनू हुड्डा, डॉ. दीपिका, किरण गर्ग, विकास शर्मा, रजनीश भनोट सहित अन्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में तीज पर बनाए चित्र
तीज मेले के दौरान हरियाणा कला परिषद की ओर से दूसरे दिन शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर आजादी के अमृत महोत्सव व हरियाली तीज विषय पर चित्र बनाए। चित्रकार वीपी वर्मा, मंयक भारद्वाज, निदेशक संजय भसीन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

जादू देखकर दर्शक हुए गदगद
तीज मेले के दौरान जादूगर अशोक की ओर से जादू दिखाया जा रहा है। जादू के शो से एक ओर जहां बच्चे रोमांचित हो रहे हैं, वहीं दर्शक अलग-अलग करतब देखकर जादूगर की सराहना कर रहे हैं। इसके अलावा हरियाणवी पकवान, पींग, झूले, ग्रामीण परिवेश भी कला कीर्ति भवन की शोभा बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।

कलाकृति भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं कलाकार।  संवाद

कलाकृति भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देतीं कलाकार। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed