फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Artists of nine states are rocking their folk culture on Brahmasarovar

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर नौ राज्यों के कलाकार मचा रहे अपनी लोक संस्कृति का धमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Artists of nine states are rocking their folk culture on Brahmasarovar
कुरुक्षेत्र।अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के घाटों पर नौ राज्यों की लोक संस्कृतियों ने धमाल मचाया हुआ है। इन राज्यों के कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की लोक संस्कृति की छटा बिखेर कर पर्यटकों का मन मोह लिया है। इस लोक संस्कृति से ब्रह्मसरोवर की फिजा विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति से रंग गई है। इन तमाम प्रस्तुतियों को उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला की तरफ से प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन

कला केंद्र के अधिकारी राजेश बसी ने कहा कि एनजेडसीसी की तरफ से एक से छह दिसंबर तक मणिपुर के ग्रुप डब्ल्यू धनंजय सिंह द्वारा मणिपुर रास व धानगटा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही है। इसके साथ मध्य प्रदेश की तरफ से मनीष यादव सागर के ग्रुप ने बारेदी, उड़ीसा के ग्रुप मुगनीजा द्वारा गोटीपुआ, महाराष्ट्र के छबेदी दास गवाली द्वारा सोंगी मुखवटे और कर्नाटक के सिद्ध राजू पीसी द्वारा पूजा कुंठीथा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही है। इन सभी लोकनृत्यों में कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की संस्कृति, लोक गायन कला और अपने रीति-रिवाजों को दर्शाने का अनोखा प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि एनजेडसीसी की तरफ से तीन से छह दिसंबर तक पंजाब की तरफ से परमजीत कौर खरड़ द्वारा सामी गिद्दा, हिमाचल प्रदेश की तरफ से राजराम सोलन द्वारा सोलनी गिद्घा व उत्तराखंड की तरफ से किशन धानू द्वारा पंडवाडांस की प्रस्तुति भी दर्शकों को अपने मोहपाश में बांधने का काम करेगी। इन लोक कलाकारों के साथ पंजाब के रामपुरा से गुचरण सिंह के बाजीगर ग्रुप और राजस्थान की कच्ची घोड़ी भी पूरे घाटों पर घूमकर पर्यटकों का मनोरंजन करने का काम कर रही है। इस महोत्सव को विभिन्न प्रदेशों की लोक कला से रंगने का काम इन कलाकारों ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed