फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Artist KK Gandhi gave practical tips on art, entrepreneurship and networking to students

Kurukshetra News: कलाकार केके गांधी ने विद्यार्थियों को कला, उद्यमिता और नेटवर्किंग के दिए व्यावहारिक सूत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Artist KK Gandhi gave practical tips on art, entrepreneurship and networking to students
कुरुक्षेत्र। कलाकार कमलेश कुमार गांधी। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग की ओर से पांच दिवसीय समकालीन कला अभ्यास शिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। चौथे दिन प्रसिद्ध कलाकार कमलेश कुमार गांधी (केके गांधी) को विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया। जम्मू के फ्रीलांस कलाकार कमलेश कुमार गांधी ने विभिन्न चित्र शैलियों पर प्रशिक्षण दिया और प्रकृति अध्ययन का सजीव डेमो प्रस्तुत किया। उन्होंने कला के क्षेत्र में उद्यमिता, ब्रांडिंग और प्रभावी नेटवर्किंग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने उनके सत्र को अत्यंत प्रेरणादायक बताया, क्योंकि इससे मिश्रित माध्यम कला के लिए नए और ताजगी भरे विचार सामने आए।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष व कार्यशाला समन्वयक डॉ. गुरचरण सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को आधुनिक कला अभ्यास के साथ बाजार उन्मुख सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करता है। छात्र चित्रकला, मिश्रित माध्यम और डिजिटल उपकरणों के माध्यम से नए रचनात्मक प्रयोग कर रहे हैं। साथ ही वे पेशेवर पोर्टफोलियो तैयार करने और गैलरी प्रस्ताव बनाने की प्रक्रिया को भी समझ रहे हैं, जो भविष्य में उनके कॅरिअर के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
विज्ञापन


यह कार्यशाला रूसा प्रोजेक्ट सोसाइटी के अंतर्गत सतत शिक्षा केंद्र के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को समकालीन कला के साथ व्यावहारिक और पेशेवर दृष्टिकोण से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला के दौरान गहन चर्चाएं, कला प्रदर्शनियां और बिक्री से जुड़े नेटवर्किंग अवसरों पर भी चर्चा की गई। यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को भारत और विदेश में शो, द्विवर्षिकाओं और बिक्री के अवसरों के लिए मजबूत पोर्टफोलियो बनाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed