फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Art is the best medium to awaken social consciousness: Chhabra

कला सामाजिक चेतना को जागृत करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम : छाबड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Art is the best medium to awaken social consciousness: Chhabra
कुरुक्षेत्र। कुवि के ललित कला विभाग में तीन दिवसीय सामूहिक मल्टीपल इम्प्रेशन कला प्रदर्शनी मंगलवार को शुरू हुई, जिसका उद्घाटन 48 कोस मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन छाबड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि कला सामाजिक चेतना को जागृत करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने कहा कि इन नवोदित कलाकारों की रचनाओं में संवेदना, मौलिकता और सामाजिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। ऐसी प्रदर्शनी न केवल कला को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि समाज को सोचने के लिए प्रेरित भी करती हैं। विभाग के अध्यक्ष डॉ. गुरचरण सिंह ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी में छात्र कलाकार आस्था ने आध्यात्मिक ऊर्जा, मानसी ने भावात्मक पहलुओं तथा नीरज ने समुदाय व श्वेता ने भावनात्मक रिश्तों के लिए अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं, जिन्हें दर्शकों से भरपूर सराहना प्राप्त हुई। प्रदर्शनी 24 अप्रैल तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस अवसर पर ललित कला विभाग के शिक्षकगण डॉ. राकेश बानी, डॉ. पवन कुमार, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. राकेश कुमार सिंह, सुशील रंगा, इशु जिंदल सहित विभाग के सभी शोधार्थी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed