फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arrival of sunflower started in grain market, could not be purchased

Kurukshetra News: अनाज मंडी में शुरू हुई सूरजमुखी की आवक, नहीं हो पाई खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Arrival of sunflower started in grain market, could not be purchased
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में सूरजमुखी की आवक शुरू हो चुकी है। बुधवार को अनाज मंडी में करीब 50 क्विंटल सूरजमुखी की फसल पहुंची, लेकिन कोई भी खरीदार न होने के चलते खरीद न हो सकी। इसके कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


किसान राजू, प्रताप सिंह, बलदेव शर्मा, कृष्ण, हरविंद्र सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा सूरजमुखी का समर्थन मूल्य 6760 रुपये निर्धारित किया हुआ है, लेकिन फसल की आवक शुरू होने पर मंडी में कोई खरीद एजेंसी नहीं पहुंची, जिसके चलते किसानों को सूरजमुखी की फसल को अपने घर वापस ही लेकर जाना पड़ा। इससे सभी किसानों पर दोहरी मार पड़ी।
विज्ञापन


किसानों ने सरकार से मांग रखी है कि जल्द से जल्द सूरजमुखी की खरीद शुरू की जाए, ताकि किसान बरसाती मौसम से पहले अपनी फसल को समेट सकें और अगली फसल की तैयारी समय पर की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



आढ़तियों के माध्यम से हो सूरजमुखी की खरीद
अनाज मंडी के प्रधान विनोद कंसल और सचिव पुनीत बंसल ने कहा कि मंडी में सूरजमुखी की आवक शुरू हो चुकी है। सरकार को सूरजमुखी की खरीद आढ़तियों के माध्यम से करवानी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी फसल मंडी में लेकर आने के बाद फसल को बेचने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। एजेंसियों के खुद खरीद करने में जहां किसानों को परेशानी होती है तो वहीं आढ़तियों के कारोबार पर भी इसका असर पड़ता है।




सरकार का आदेश मिलते ही होगी खरीद
मार्केट कमेटी सचिव अंकुर ठुकराल का कहना है कि सूरजमुखी की खरीद के लिए सरकार की ओर आदेश जारी नहीं किया गया है, आदेश मिलते ही सूरजमुखी की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed