फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arrival of potatoes increased in Babain grain market

Kurukshetra News: बाबैन अनाज मंडी में आलू की आवक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Arrival of potatoes increased in Babain grain market
बाबैन। अनाजमंडी में आलू की खरीद करते व्यापारी। स्वयं - फोटो : 1
बाबैन। अनाज मंडी में पिछले कुछ दिनों से आलू की आवक में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। किसानों की ओर से नई फसल की तेजी से मंडी में आवक होने के कारण आज भी सामान्य से अधिक आवक रही।
विज्ञापन

बुधवार को बढ़ती आवक के बीच आलू की कीमतें 900 रुपये से 1105 रुपये प्रति क्विंटल तक रहीं। व्यापारियों के अनुसार क्षेत्र में मौसम अनुकूल रहने से आलू की पैदावार अच्छी हुई है जिसका सीधा असर मंडी की आवक पर दिखाई दे रहा है। अधिक आवक के बावजूद आज मंडी में खरीदार सक्रिय रहे और माल की अच्छी खपत भी देखने को मिली। किसानों का कहना है कि हाल के दिनों में आलू के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है लेकिन मांग बनी रहने से उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतें स्थिर रह सकती हैं व अधिक बढ़ भी सकती हैं।
विज्ञापन

वहीं आढ़तियों का मानना है कि यदि आवक का यही रुझान जारी रहा तो बाजार में हल्की मंदी भी देखने को मिल सकती है। मार्केट कमेटी सचिव गुरमीत सिंह ने बताया कि किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed