{"_id":"5e20b9c38ebc3e4ae2584c07","slug":"arrest-kurukshetra-news-knl18937465","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम तोड़ने वाले दो युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम तोड़ने वाले दो युवक पकड़े
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। बैंकों के एटीएम तोड़ कर नकदी निकालने के प्रकरण में आरोपी दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। समाचार लिखे जाने तक यह पुष्टि नहीं हुई थी कि इन दोनों आरोपियों ने अभी तक कुल कितने एटीएम पर हाथ साफ किया और कितनी नकदी निकाली। बहरहाल पुलिस इन दोनों से कुरुक्षेत्र व अन्य वारदातों की जानकारी जुटाने में लगी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशनलाल ने दी। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की अपराध शाखा-2 ने एटीएम तोड़ने के दो आरोपी पिहोवा के गांव गुमथलागढ़ू वासी हरप्रीत सिंह और संदीप सिंह को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी 2020 को शमशेर सिंह वासी गुमथलागढ़ ने थाना पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह एक प्राईवेट कंपनी में बतौर सुपरवाईजर का नौकरी करता है। उनकी कंपनी के पास एसबीआई बैंक का एक एटीएम लगा हुआ है। इसका रखरखाव और देखभाल की जिम्मेवारी उनकी कंपनी की है। शिकायतकर्ता के अनुसार 13/14 जनवरी 2020 को उनकी कंपनी की तरफ से सूचना मिली की उनकी कंपनी आफिस के पास लगे एटीएम मशीन को अज्ञात लोगों ने तोड़ कर उसमें से नकदी निकालने की कोशिश की है। जिस सूचना पर उसने जाकर देखा तो एटीएम टूटा हुआ था। किसी ने उक्त एटीएम से नकदी निकालने की कोशिश की हुई थी। यह हालात देख शमशेर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस की दी। घटना की सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले की जांच अपराध शाखा-दो के हवाले की थी। इसके बाद मामले की जांच करते हुए अपराध शाखा-2 की टीम ने एटीएम से नकदी निकालने का प्रयास करने वालों की तलाश शुरु की थी। बताया गया है कि अपराध शाखा की टीम को जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली की जिस कंपनी के आफिस के समीप स्थित एटीएम मशीन तोड़ी गई थी, उसको तोड़ने के दोनों आरोपी हरप्रीत सिंह और संदीप सिंह इस समय ज्योतिसर बस स्टैंड पर खड़े है। इसकी सूचना के आधार पर जिला अपराध शाखा की टीम ने ज्योतिसर बस स्टैंड पर खड़े उक्त दो युवकों को काबू किया। पुलिस टीम ने इन दोनों के नाम और पते संबंधित पूछताछ की,जिसके बाद पुलिस को ज्ञात हुआ कि यह दोनों पिहोवा के गांव गुमथला गढ़ू के निवासी है। हरप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह और संदीप सिंह पुत्र शेर सिंह ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने ही उक्त प्राईवेट कंपनी के आफिस के निकट स्थित एटीएम मशीन को तोड़ा और उसमें से नकदी निकालने का प्रयास किया था।
अपने गांव का भी तोड़ चुके हैं एटीएम
प्राईवेट कंपनी के आफिस के निकट स्थित एटीएम के अलावा इन्होंने अपने गांव गुमथलागढू में लगे एक अन्य एटीएम को भी तोड़कर इसमें से नकदी निकालने की कोशिश की थी। बहरहाल पुलिस ने इन दोनों से पूछताछ के दौरान वारदात में प्रयोग की गई लोहे की रॉड बरामद कर ली है।
विज्ञापन
अपने गांव का भी तोड़ चुके हैं एटीएम
प्राईवेट कंपनी के आफिस के निकट स्थित एटीएम के अलावा इन्होंने अपने गांव गुमथलागढू में लगे एक अन्य एटीएम को भी तोड़कर इसमें से नकदी निकालने की कोशिश की थी। बहरहाल पुलिस ने इन दोनों से पूछताछ के दौरान वारदात में प्रयोग की गई लोहे की रॉड बरामद कर ली है।
विज्ञापन