Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arrangements made to protect animals from heat in Pipli Zoo

Kurukshetra News: पिपली चिड़ियाघर में जीव-जंतुओं के लिए गर्मी से बचाव के किए गए प्रबंध

Thu, 21 May 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 21 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Arrangements made to protect animals from heat in Pipli Zoo
कुरुक्षेत्र। चिड़ियाघर में लगाए गए फव्वारे। संवाद
सेवा सिंह
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। 43 डिग्री से भी पार पहुंचे तापमान के बीच हर कोई परेशान है। इंसान ही नहीं जीव-जंतु भी भीष्ण गर्मी से बेहाल है। बढ़ते तापमान में पिपली चिड़ियाघर के जीव-जंतुओं को खास राहत दी गई है। न केवल खान-पान में बदलाव किया गया है, बल्कि अनुकूल मौसम के लिए अन्य प्रबंध भी किए गए हैं।
चिड़ियाघर में लंगूर तरबूज खाकर गले को तर कर रहे हैं तो सांभर व हिरन की डाइट में मिनरल मिक्चर को शामिल किया गया है। यहीं नहीं साक्षी व शिवा (शेर-शेरनी), रीना व रवि (पेंथर) के साथ हाइना पर पानी के फव्वारे छोड़े जा रहे हैं तो वे कूलर की ठंडी हवा में आराम फरमाते हैं। पक्षियों व जानवरों के लिए बनाए तालाबों में हर रोज ताजा पानी भरा जा रहा है। जगह-जगह पानी की व्यवस्था की गई है, ताकि पक्षी व जानवर पानी पीने के साथ डुबकी भी लगा सके।
विज्ञापन


--
चिड़ियाघर में 14 प्रजाति के 74 जानवर
चिड़ियाघर में वर्तमान में 14 प्रजाति के 74 जानवर हैं। इनमें 31 मेल व 31 फीमेल हैं। इनके अलावा 12 बच्चे भी हैं। शेर-शेरनी, पेंथर, हाइना का जोड़ा है तो वहीं गीदड़, क्रोकोडाईल, घड़ियाल, जंगली मुर्गा, क्लीज, सांभर, काला हिरन, मोर, तितर, दरियाई घोड़ा व लंगूर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
900 से 200 तक रह गए पर्यटक
चिड़ियाघर में सामान्य दिनों में हर रोज 700 से 900 तक पर्यटक पहुंचते हैं लेकिन भीषण गर्मी के बीच पर्यटक अब किनारा करने लगे हैं। ऐसे में यहां पर्यटकों की संख्या करीब 200 तक ही रह गई है।


--
छतों पर पानी से भरें बर्तन रखें : देवेंद्र
वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि चिड़ियाघर में जानवरों व पक्षियों के लिए मौसम अनुकूल प्रबंध किए गए हैं। पेड़ों पर कसोरे तक बांधे हुए हैं, जिनमें लगातार पानी भी बदला जाता है। उन्हाेंने लोगों से अपील की कि पक्षियों के लिए सभी अपनी छतों पर पानी के कसोरे जरूर रखें।

कुरुक्षेत्र। चिड़ियाघर में लगाए गए फव्वारे। संवाद

कुरुक्षेत्र। चिड़ियाघर में लगाए गए फव्वारे। संवाद

कुरुक्षेत्र। चिड़ियाघर में लगाए गए फव्वारे। संवाद

कुरुक्षेत्र। चिड़ियाघर में लगाए गए फव्वारे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed