फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arrange security guard and CCTV at ATM booth

डीएसपी ने बैंक अधिकारियों से बैठक कर आरबीआई के आदेशों का पालन करने के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Arrange security guard and CCTV at ATM booth
कुरुक्षेत्र। डीएसपी यातायात नरेंद्र सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में कई बैंकों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आरबीआई के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान शातिर ठगों द्वारा विभिन्न तरीकों से की जा रही धोखाधड़ी को रोकने पर भी विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि सभी बैंक अपने एटीएम बूथ पर सुरक्षा गार्ड तैनात करें। इसके अलावा एटीएम पर अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी लगाएं और उनकी जांच भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

एटीएम बूथ पर कोई वारदात होने पर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कई तथ्य मिल जाते हैं। इससे पुलिस आसानी से आरोपी तक पहुंच जाती है। जब किसी एटीएम बूथ पर कोई सुरक्षा गार्ड नहीं होता तो आपराधिक तत्व उसका फायदा उठाकर मशीन को उखाड़ ले जाते हैं या तोड़फोड़ करते हैं। वहीं ऐसे भी कई मामले सामने आए हैं जिसमें एटीएम बूथ पर शातिर ठग धोखा करके उपभोक्ताओं को अपना शिकार बना लेते है। इन सभी घटनाओं को रोकने के लिए एटीएम बूथ पर सुरक्षा गार्ड तैनात करना जरूरी है। इसके अलावा एटीएम बूथ पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए ताकि कोई वारदात होने पर आरोपी की पहचान हो सके। इसके अलावा बैंक अधिकारी उपभोक्ता को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक करें। ऑनलाइन धोखाधड़ी के कई मामले रोजाना पुलिस दर्ज कर रही है। जानकारी के अभाव में शातिर ठग उपभोक्ताओं का फायदा उठाकर अपने जाल में फंसाकर विभिन्न तरीकों से धोखाधड़ी करते हैं। उपभोक्ताओं को जागरूक करके इन घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed