फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   aroyag setu app

आरोग्य सेतु एप देगी कोरेना की सटीक जानकारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
aroyag setu app
एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने कहा कि आरोग्य सेतु एप को लोकप्रिय बनाना आज के समय की जरूरत है ताकि अधिक से अधिक संख्या में इसे डाउनलोड करना सुनिश्चित किया जा सके। इस एप के द्वारा कोविड-19 से जुड़ी सारी जानकारियां मिल पाएगीं, कोरोना वायरस संक्रमण के खतरें और जोखिम का सटीक आकलन, कोरोना के लक्षणों के आधार पर स्व-आकलन की सुविधा तथा सभी राज्यों के हेल्प डेस्क नंबर्स उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में यह एप एक आवश्यक साधन साबित होगा। यह लोगों को कोरोना वायरस का संक्रमण पकडऩे के जोखिम का आकलन करने में सक्षम करेगा। \tउन्होंने बताया कि 11 भाषाओं में यह एप उपलब्ध है तो खुद भी डाउनलोड करें और अपने नजदीकी लोगों को इस बारे में जानकारी दें। अपडेट रहने के लिए ‘आरोग्य सेतु’ एप को नियमित रूप से चेक करें। कोरोना वैश्विक महामारी से घबराये नहीं सावधान रहें, समय पर चिकित्सा, सुरक्षा और स्वच्छता के साथ हम कोरोना वायरस के प्रसार को रोक सकते है। सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लॉकडाउन को 3 मई तक पढ़ाया गया है ताकि इस महामारी का खात्मा किया जा सके। इसके लिए सभी का सहयोग बहुत जरूरी है कोई अति आवश्यक कार्य है तभी घर से बाहर निकले तथा मास्क का प्रयोग प्रशासन द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए लॉकडाउन के के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed