फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arjun Chautala reached Kuvi, seeing the increasing movement among the students, Kuvi administration closed the doors.

Kurukshetra News: कुवि पहुंचे अर्जुन चौटाला, विद्यार्थियों में बढ़ती हलचल देख कुवि प्रशासन ने बंद किए दरवाजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Arjun Chautala reached Kuvi, seeing the increasing movement among the students, Kuvi administration closed the doors.
कुरुक्षेत्र। कुवि के दूसरे गेट बंद करने के दौरान दृश्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में वीरवार को उस समय सुरक्षाकर्मियों ने अफरा-तफरी मच गई जब आईएसओ प्रभारी अर्जुन चौटाला के पहुंचने की सूचना मिली। अर्जुन चौटाला पहुंचने से पहले ही छात्रों में हलचल बढ़ी तो उनकी भीड़ भी बढ़ने लगी, जिसके चलते कुवि प्रशासन ने दोनों मुख्य गेट बंद कर दिए। बड़ी संख्या में वाहन दोनों ओर फंसे रहे। तीसरा गेट करीब आधा घंटा तक बंद रखा तो वहीं दूसरा गेट शाम तीन बजे तक बंद रखा गया तो वहीं कुवि परिसर में जाने वाले हर वाहन की गहन तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन

बता दें कि इनेलो छात्र संगठन का जिला स्तरीय छात्र मिलन समारोह कुवि में आयोजित किया गया, जिसमें अर्जुन चौटाला मुख्यातिथि रहे और वह सिरसा में होने वाले इनेलो छात्र संगठन के पांचवें स्थापना दिवस का न्योता देने पहुंचे थे। कार्यक्रम को लेकर सैकड़ों की संख्या में पूर्व छात्र व आईएसओ के सदस्य कुवि परिसर में पहुंचे और करीब 60 गाड़ियां पहुंची। बढ़ी हलचल के चलते कुवि प्रशासन की ओर दूसरा गेट करीब चार घंटे तक बंद रखा तो वहीं तीसरा गेट भी आधा घंटे तक बंद कर रखा गया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सख्ती बरती गई ताकि किसी भी तरह की शरारत छात्रों द्वारा न की जाए। गेट बंद होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी और लंबा रास्ता काटकर विवि में प्रवेश करना पड़ा। प्रशासन की ओर से सभी वाहनों की सख्ती से तलाशी की गई और बिना स्टीकर के गाड़ी को पार्किंग में लगवाया गया। करीब तीन बजे तक थर्ड गेट से ही प्रवेश होता रहा और अर्जुन चौटाला के वापस जाने के बाद ही दूसरे गेट का प्रवेश खोला गया था। अर्जुन चौटाला के जाने तक सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूटे रहे एवं पूरी सख्ती से वह तैनात रहे कि किसी तरह का हंगामा छात्रों द्वारा न किया जाए। राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला कुवि परिसर में दो बजे पहुंचे और करीब एक घंटे तक परिसर में रहे और छात्रों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन का रवैया गलत : प्रदमन
प्रदेश प्रभारी प्रदमन सिंह का कहना है कि आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला आईएसओ के पांचवां स्थापना दिवस को लेकर न्योता देने पहुंचे थे। किसी भी तरह का राजनैतिक कार्यक्रम नहीं था लेकिन छात्रों के साथ प्रशासन द्वारा किया गया रवैया ठीक नहीं था।

इनेलो सरकार बनने पर छात्र संघ चुनाव होंगे बहाल : चौटाला
राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर छात्र संघ के चुनाव बहाल किए जाएंगे, जिससे युवाओं को राजनीतिक तौर पर जागरूकता के साथ-साथ हिस्सेदारी मिलेगी। आज के समय में अगर छात्र अपने हक की बात करते हैं तो उन पर लाठीचार्ज करवा दिया जाता है और उनकी आवाज को दबा दिया जाता है। वहीं उन्होंने सभी छात्रों को इनेलो छात्र संगठन के स्थापना दिवस का निमंत्रण दिया। अर्जुन ने कहा इस बार आईएसओ का पांचवां स्थापना दिवस 15 फरवरी को सिरसा में धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसका नाम छात्र क्रांति दिवस रखा गया है। उन्होंने बताया कि छात्र क्रांति कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला होंगे। उन्होंने सभी छात्रों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया।


व्यवस्था बनाए रखने के लिए बंद किए गेट : डॉ. गुप्ता
मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम अनुशासन में रहकर किया जाए, इस वजह से एक ही गेट से प्रवेश रखा था ताकि आने वाले साधनों को आसानी से नोट किया जा सके और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्य कारण गेट बंद करने का ये भी था कि दो जगह की बजाय एक ही गेट पर सारी फोर्स भीड़ को नियंत्रण कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed