फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arhtiyas go on strike during wheat season, weighing stopped in Thanesar grain market

Kurukshetra News: गेहूं के सीजन में हड़ताल पर उतरे आढ़ती, थानेसर अनाज मंडी में तुलाई बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Arhtiyas go on strike during wheat season, weighing stopped in Thanesar grain market
कुरुक्षेत्र। बैठक में मौजूद आढ़ती चर्चा करते हुए। संवाद - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की ओर से मंगलवार को पकड़े गए बाहरी गेहूं के मामले के कारण बुधवार को थानेसर अनाज मंडी के आढ़ती हड़ताल पर उतर आए। गेहूं तुलाई बंद कर दी गई और एलान किया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

आढ़तियों की दोनों यूनियन के सदस्य अनाज मंडी धर्मशाला में प्रधान दयाल चंद व सुशील काका की अध्यक्षता में एकजुट हुए। उन्होंने यहां भाकियू पर मनमानी करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मंडी के कारोबारी मध्य प्रदेश से अपने कारोबार के कारण सामान्य तौर पर ही गेहूं मंगवाते हैं, जिसका यहां खरीद से कोई संबंध नहीं है। यह अलग कारोबार है। गत रात को भी जो गेहूं एक कारोबारी की दुकान पर पकड़ा गया, वह मध्यप्रदेश से ही मंगवाया हुआ था।
विज्ञापन

वहीं अनाज मंडी के बाहर जिन ट्रकों में गेहूं की अदला बदली की जा रही थी, उसका मंडी से कोई लेना देना भी नहीं था। इसके बावजूद आढ़तियों को नाजायज परेशान किया जा रहा है और ऐसे में उनके लिए सीजन में कारोबार करना आसान नहीं है। प्रशासन को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए। जब तक प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा तब तक गेहूं तुलाई नहीं कराई जाएगी। आढ़तियाें के इस कदम से अधिकारियों की भी देर शाम तक बैठकें चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव बोले- मंडी में आई ट्राॅलियों पर वसूली गई मार्केट फीस
मंडी सचिव हरजीत सिंह ने कहा कि मंडी के बाहर भाकियू की ओर से पकड़े गए गेहूं के ट्रकों के संबंध में कोई अनियमित्ता नहीं पाई गई जबकि बिना गेटपास मंडी में घुसी गेहूं की ट्रॉली पर मार्केट फीस वसूली जा चुकी है। गेट पास कर्मियों को हर समय अलर्ट रहने के कड़े निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed