फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arhti, farmers upset due to non-lifting of wheat, Kurukshetra

गेहूं का उठान न होने से आढ़ती, किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Arhti, farmers upset due to non-lifting of wheat, Kurukshetra
थानेसर अनाज मंडी में रखे गेहूं के कट्टे। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में गेहूं की खरीद का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब सिर्फ इक्का दुक्का किसान ही गेहूं बेचने के लिए आ रहे हैं। वहीं मंडी से उठान न होने पर आढ़ती बेहद परेशान है। थानेसर आढ़ती उठान को लेकर उनसे नजराना मांगने का आरोप लगा रहे हैं।
आढ़तियों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर दुकान के सामने पडे़ गेहूं का उठान नहीं किया जा रहा है। थानेसर मंडी के पूर्व प्रधान दौलत राम बंसल ने बताया कि मंडी से खरीद का कार्य पूरा हो चुका है। अब उनके सामने उठान की समस्या आ गई है। आरोप लगाया कि आढ़तियों से नजराने की मांग की जा रही है। मांग पूरी न होने पर उठान नहीं किया जा रहा है। इससे आढ़ती और किसान दोनों ही परेशान है। उठान न होने से किसान को उसकी फसल का भुगतान नहीं हो रहा है, क्योंकि एजेंसियों के गोदाम में गेहूं उतरने के बाद ही भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है, जिससे आढ़ती को गेहूं के चोरी होने का डर भी सता रही है। वहीं धूप में नमी कम होने गेहूं का वजन भी कम हो रहा है। इसका सीधा नुकसान संबंधित आढ़तियों को उठाना पड़ेगा। अगर प्रशासन ने उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया तो इसके खिलाफ बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक केके गोयल ने बताया कि किसी भी आढ़ती को नजराना देने की जरूरत नहीं है। मंडी से व्यवस्था के अनुसार उठान कार्य किया जा रहा है। थानेसर मंडी में मात्र 80 हजार बैग की शेष है। शीघ्र ही उनका उठान कर लिया जाएगा। कोई नजराना मांगता तो उसकी शिकायत विभाग से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed