Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Appreciable work done by Rotary and Rotract Club: Ravi Prakash

रोटरी व रोट्रेक्ट क्लब ने किए सराहनीय कार्य : रवि प्रकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Appreciable work done by Rotary and Rotract Club: Ravi Prakash
लाडवा। सामाजिक संस्था रोटरी व रोट्रेक्ट क्लब का पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मंडल 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रवि प्रकाश मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे वहीं सहायक मंडलाध्यक्ष डॉ विवेक ललित, स्टालवर्ट फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप गर्ग व रोट्रेक्ट मंडल 3080 प्रतिनिधि शशांक कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथियों व क्लब के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विकास सिंघल, राकेश खुराना, दुर्गेश गोयल, डॉ अमृत गर्ग, सुनील गर्ग, भूपिंदर सिंह, दीपक सिंघल व अमित सिंघल को रोटेरियन बाय हार्ट अवार्ड से नवाजा गया। दोनों क्लबों के 2023-24 के प्रधानों ने अपना प्रधान पद का कॉलर 2024-25 के प्रधानों को पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। रोटरी प्रधान नरेश गर्ग ने कहा कि वे सहयोग व मार्गदर्शन से रोटरी लाडवा की तरफ से समाज के लिए बढ़ चढ़ कर सामाजिक कार्य करेंगे। रोट्रैक्ट प्रधान इशांत गर्ग ने वर्ष भर में किये जाने वाले सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्यतिथि रवि प्रकाश ने कहा कि रोटरी लाडवा के पिछले प्रधान के नेतृत्व में क्लब ने प्रोजेक्ट परिणय व प्रोजेक्ट आहार सहित बहुत अच्छे कार्य किए हैं और उसी विधान पर चलते हुए रोटरी लाडवा इस वर्ष भी बहुत अच्छे सामाजिक कार्य करेगी। विशिष्ट अतिथि संदीप गर्ग ने रोटरी द्वारा विश्व से पोलियो ख़तम करने का श्रेय हर रोटरी सदस्य को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरआर शशांक कौशिक ने युवाओं को अपने अंदर निखार लाकर समाजसेवा के कार्यों में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में पूर्व मंडलाध्यक्ष अजय मदान, कपिल गुप्ता, शालिनी प्रकाश, नरेंदर सिंघल, अशोक गुप्ता, अवतार सिंह, डिंपल गुम्बर, रविकांत गिरधर, अश्वनी गोयल, राजेश मिगलानी, शुभम धीमान, देवांकुर गोयल, शुभम गोयल, ऋषभ सिंघल, इशांत गोयल व गौरव गोयल सहित दोनों क्लबों के सदस्य व अन्य क्लबों से आये अतिथि उपस्थित थे।

दोनों क्लबों की कार्यकारिणी भी घोषित
दोनों क्लबों की कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें राकेश खुराना को रोटरी क्लब का सचिव, दीपक सिंघल को कोषाध्यक्ष, राजेश वर्मा को उपप्रधान और अरुण करूड़वाल को सह सचिव नियुक्त किया गया। रोट्रैक्ट क्लब में चिराग मेहता को सचिव, सुमित गोयल को कोषाध्यक्ष, गर्वित धवन को उपप्रधान और अनुभव मिगलानी को सह सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed