फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Apply for free travel by June 6

नि:शुल्क यात्रा के लिए 6 जून तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Apply for free travel by June 6
कुरुक्षेत्र। श्री सोमनाथ मंदिर की नि:शुल्क यात्रा के लिए श्रद्धालु 6 जून तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने दी है। उन्होंने बताया कि आठ जून को एक विशेष ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस विशेष ट्रेन को कुरुक्षेत्र से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत सोमनाथ स्वाभिमान पर्व - 1000 वर्ष की अखंड आस्था व पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बुजुर्ग श्रद्धालुओं को पवित्र तीर्थ स्थल श्री सोमनाथ मंदिर प्रभास पाटन, वेरावल (गुजरात) के दर्शन करवाए जाएंगे। इच्छुक श्रद्धालु छह जून तक सरल हरियाणा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। चयन प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी, इसलिए पात्र लाभार्थियों से समय रहते आवेदन करे। इस यात्रा का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन

योजना के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति तीन वर्षों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ ले सकता है। आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजीकरण करवाने वाले सभी लाभार्थियों को छह जून तक पहले लघु सचिवालय स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में अपनी सूचना देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed