फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Applications open for admission to KU's Department of Statistics and Operational Research

Kurukshetra News: केयू के सांख्यिकी एवं ऑपरेशनल रिसर्च विभाग में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Applications open for admission to KU's Department of Statistics and Operational Research
कुरुक्षेत्र। केयू तृतीय द्वार। - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सांख्यिकी एवं ऑपरेशनल रिसर्च विभाग में शैक्षणिक सत्र के लिए एमएससी सांख्यिकी कार्यक्रम की 45 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इस दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को शोध तथा रोजगार दोनों क्षेत्रों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र खटकड़ का कहना है कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास बीए अथवा बीएससी में सांख्यिकी, गणित या ऑपरेशनल रिसर्च विषय होना चाहिए तथा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए होना आवश्यक है, इसके अलावा संबंधित विषयों में 24 क्रेडिट के साथ स्नातक डिग्रीधारक तथा बीई-बीटेक के वे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 12वीं स्तर पर गणित विषय का अध्ययन किया हो और न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग में अनुभवी शिक्षकों के साथ आधुनिक प्रयोगशालाएं, शोध आधारित पाठ्यक्रम, संगोष्ठियां, कार्यशालाएं तथा कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किया गया है। डॉ. खटकड़ ने बताया कि एमएससी सांख्यिकी के बाद विद्यार्थियों के लिए डाटा विश्लेषण, शोध, जोखिम मूल्यांकन, जैव सांख्यिकी तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध हैं। वहीं भारतीय सांख्यिकी सेवा और विभिन्न शोध संस्थानों में भी अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





-आवेदन की अंतिम तिथि : 15 जून 2026
-पाठ्यक्रम : एमएससी सांख्यिकी (दो वर्षीय)
-कुल सीटें : 45
-प्रवेश का माध्यम : ऑनलाइन
-न्यूनतम योग्यता : संबंधित विषय में स्नातक तथा 50 प्रतिशत अंक
-प्रवेश प्रक्रिया : मेरिट के आधार पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed