फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Applications invited for vacant seats in the first semester of B.Pharmacy in the university

Kurukshetra News: विवि में बीफॉर्मेसी प्रथम सेमेस्टर के लिए रिक्त सीटों पर आवेदन आमंत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for vacant seats in the first semester of B.Pharmacy in the university
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के लिए बैचलर ऑफ फार्मेसी (बीफार्मेसी) प्रथम सेमेस्टर कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीफार्मेसी संस्थान की निदेशक प्रो. किरण सिंह ने बताया कि यह प्रवेश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में होगा। चयन की प्रक्रिया हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (ओसीईटी)-2025 में प्राप्त रैंक के आधार पर होगी। चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची को तीन चरणों में जारी किया जाएगा। यदि किसी सूची के बाद सीटें रिक्त रह जाती हैं, तो अगली सूची जारी की जाएगी। प्रथम सूची 27 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे जारी होगी। चयनित उम्मीदवारों को 28 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक फीस जमा करनी होगी। 27 को संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। द्वितीय सूची 29 अक्तूबर को दोपहर 12:00 बजे जारी होगी।
विज्ञापन


रिक्त सीटों का विवरण

प्रवेश प्रक्रिया के तहत एआईसी (ऑल इंडिया कैटेगरी) की तीन, एचओजीसी (हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी) की 11, एससी (अनुसूचित जाति) की तीन, बीसी (पिछड़ा वर्ग) की सात, पीएच (दिव्यांजन) की दो और ईडब्ल्यूएस की एक सीट रिक्त है। यदि आवश्यक हुआ तो कुछ सीटें सामान्य श्रेणी में भी परिवर्तित की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed